लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक, सात का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक, सात का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
सहारनपुर में लार्ड महावीरा एकेडमी के पदक विजेता खिलाड़ी स्कूल स्टाफ के साथ।

सहारनपुर। प्रमुख शिक्षण संस्था लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में जूडो टीम को अंडर-17 ब्वायज में विजेता, अंडर-19 गल्र्स में उपविजेता तथा ओवरआॅल ब्वायज तथा गल्र्स दोनों वर्ग में उपविजेता होने गौरव भी अर्जित किया है। बिलासपुर, गौतमबुद्ध नगर स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में 14 से 18 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की 29 सदस्यीय जूडो टीम ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के 19 खिलाड़ियों ने कुल 4 स्वर्ण, 3 रजत और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के सात खिलाड़ियों चार स्वर्ण एवं तीन रजत पदक विजेताओंकृका चयन सीबीएसई की राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता सितंबर 2026 में मिनेरवा पब्लिक स्कूल, असंध, करनाल में आयोजित होगी। स्वर्ण पदक जीतने वालों में शाश्वत सिंह (अंडर-19, 55 किग्रा), प्रज्ञा वर्मा (अंडर-19, 57 किग्रा), वर्तिका मालियान (अंडर-19, 70 किग्रा से अधिक) और अमन साहू (अंडर-17, 45 किग्रा) शामिल हैं। वहीं अभय प्रताप सिंह (अंडर-17, 60 किग्रा), निष्ठा सैनी (अंडर-17, 48 किग्रा) और धव चैडान (अंडर-17, 81 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सक्षम खेड़ा, वंश चैटाला, माधव बर्मन, तन्मय सिंघल, वंश नागरी, आरव सैनी, अनुष्का आनंद कुम्भार, उमंग वालिया, अर्पित काम्बोज, वैष्वी गोयल और यश अग्रवाल सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

चिलकाना  रोड स्थित विद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता खिलाडियों का प्रधानाचार्य सुश्री प्रिया जैन ने स्वागत किया और सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, टीम कोच विवेक गर्ग और टीम मैनेजर पूनम ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की आशा जतायी। अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. जे.डी. जैन ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply