• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, भारत में आज डेढ़ लाख से भी ज्यादा केस, 24 घंटे में 327 मौतें

  • January 9, 2022
कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, भारत में आज डेढ़ लाख से भी ज्यादा केस, 24 घंटे में 327 मौतें
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 40863 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में पाजिटिविटी दर भी अब 10.21 फीसद पर आ गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,59,632 नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 40,863 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में पाजिटिविटी दर भी अब 10.21फीसद पर आ गई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,90,611 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,44,53,603 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,83,790 हो गई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना का एकमात्र हथियार माने जाने वाली वैक्सीनेशन की स्पीड भी सरकार ने बड़ा दी है। देश में कुल वैक्सीनेशन डोज की संख्या 151.58 करोड़ पहुंच गई है।

ओमिक्रॉन के कुल 3,623 मामले आए सामने

देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश के 27 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रान के कुल 3,623 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1409 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस नए वैरिएंट का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहां कुल 1,009 मामले हो चुके हैं जिनमें से 439 लोग ठीक होकर वापिस जा चुके हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में 513 में से 57 मरीज ठीक होकर वापिस जा चुके हैं। बाकी राज्यों की बात करें तो कर्नाटका में 441 में से 26, राजस्थान में 373 में से 208, केरल में 333 में से 93, गुजरात में 204 में से 160, तेलंगाना में 123 में से 47, तामिलनाडु में सभी 185, हरियाणा में 123 में से 92, ओडिशा में 60 में से 5, उत्तरप्रदेश में 113 में से 6, आंध्र प्रदेश में 28 में से 9, पश्चिम बंगाल में 27 में से 10, गोवा में सभी 19 मरीज, आसाम में सभी 9 मरीज, मध्यप्रदेश में सभी 9 मरीज, उत्तराखंड में 8 में से 5 मरीज, मेघालय में 4 में से 3, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 3 में से 0, चंडीगढ़ में सभी 3, जम्मू कश्मीर में सभी 3, पांडुचेरी में 2 में से 2, पंजाब में 27 में से 16, छत्तीसगढ़ में 1 में से 0, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में भी 1 में से 1 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

बीते दिन यह थे आंकड़े

शनिवार यानी 8 जनवरी की सुबह तक भारत में कोरोनावायरस के 1,41,986 नए केस सामने आए थे और पाजिटिविटी दर भी 9.28 फीसद बढ़ी थी। इस दौरान 40,895 कोरोना मरीज ठीक हुए थे और 285 लोगों की मौत हुई थी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़

राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़

  • August 8, 2026
‘आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी

‘आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी

  • August 8, 2026
‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

  • August 8, 2026
‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

  • August 8, 2026
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’

  • August 8, 2026
‘देश को अमेरिका के हाथों…’, ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल

‘देश को अमेरिका के हाथों…’, ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हेलीकाप्टर से बरसे फूल, शिवभक्तों का बढ़ा उत्साह August 8, 2026
  • मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन August 8, 2026
  • प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शिवभक्त काविंड़यों को वितरित किए केले-बिस्किट व टॉफियां August 8, 2026
  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन August 8, 2026
  • रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित August 8, 2026
  • कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने पर पुलिस की मंथन बैठक, August 8, 2026
  • गन्दगी व सफाई व्यवस्था चैपट होने से कालोनीवासियों में रोष August 8, 2026
  • सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस प्रशासन सतर्क August 8, 2026
  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026
  • पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021