• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

केजरीवाल का चन्नी पर हमला, कहा- ‘सिर्फ मंत्रियों के बेटा-बेटियों को दी जा रहीं नौकरियां’

  • December 1, 2021
केजरीवाल का चन्नी पर हमला, कहा- ‘सिर्फ मंत्रियों के बेटा-बेटियों को दी जा रहीं नौकरियां’
  • अकाली दल बादल और कांग्रेस पार्टी को जोरदार टक्कर देने की तैयारी में जुटी AAP पंजाब में सत्ता में आने का सपना पाले हुए है। यही वजह है कि AAP पंजाब के दो प्रमुख राजनीतिक दलों कांगेस और अकाली दल बादल दोनों पर हमलावर है।

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अबी से राजनीति गरमाने लगे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सीटों के मामले पर दूसरे स्थान पर रही आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है। अकाली दल बादल और कांग्रेस पार्टी को जोरदार टक्कर देने की तैयारी में जुटी AAP पंजाब में सत्ता में आने का सपना पाले हुए है। यही वजह है कि AAP पंजाब के दो प्रमुख राजनीतिक दलों कांगेस और अकाली दल बादल दोनों पर हमलावर है। इस बीच दिल्ली के मुख्य्मंत्री और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ताजा राजनीतिक हमला कर पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी को घेरा है। AAP मुखिया ने ट्वीट किया है- ‘आज पंजाब की कांग्रेस सरकार केवल विधायकों और मंत्रियो के बच्चों को सरकारी नौकरियां दे रही है। हमारी सरकार बनने पर सरकारी नौकरियाँ जनता के बच्चों को मिलेंगी। चन्नी सरकार की ये धांधली बंद करेंगे।’

गौरतलब है इससे पहले मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘धोखेबाज’ बताया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी पर केवल झूठे वादे करने और फर्जी गारंटी देने का आरोप भी लगाया। चरण जीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी वादों को ‘‘झूठ का पुलिंदा’’ बताते हुए आरोप लगाया, ‘‘आप केवल झूठे वादे, नकली गारंटी की घोषणा कर रही है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्नी ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल धोखेबाज हैं और उनकी घोषणाएं और योजनाएं वास्तव में दिल्ली में भी जनता के कल्याण के लिए नहीं हैं, पंजाब की क्या बात करें।’

बता दें कि पिछले कुछ समय से अकाली दल बादल और कांग्रेस से ज्यादा AAP और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है। चरणजीत सिंह चन्नी तो आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ड्रामाबाज तक बता चुका है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • August 14, 2026
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, ‘हमारा खून…’

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, ‘हमारा खून…’

  • August 14, 2026
संजय सिंह बोले, ‘शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम…’

संजय सिंह बोले, ‘शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम…’

  • August 14, 2026
‘सरासर गलत था’, NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

‘सरासर गलत था’, NALSAR के खिलाफ बार काउंसिल के आदेश पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

  • August 14, 2026
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

  • August 14, 2026
अजय राय का WhatsApp अकाउंट हुआ बंद, बोले- ‘BJP सरकार में तानाशाही चरम पर’

अजय राय का WhatsApp अकाउंट हुआ बंद, बोले- ‘BJP सरकार में तानाशाही चरम पर’

  • August 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शिव भक्ति जीव को मोक्ष करती है प्रदान: स्वामी कालेंद्रानंद महाराज August 14, 2026
  • छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया August 14, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन से घंटाघर तक सघन चेकिंग August 14, 2026
  • विभाजन केवल भूमि का नहीं, संस्कृति और विरासत का भी बंटवारा था: सूर्यकांत सिंह August 14, 2026
  • तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन August 14, 2026
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, शहीदों को किया नमन August 14, 2026
  • राजकीय इण्टर कॉलेज के विवेकानंद हॉल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन August 14, 2026
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सहारनपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, देशप्रेम के रंग में रंगा शहर August 14, 2026
  • आजम खान पर सपा की पैरवी से योगी का हमला, बोले- फिर दंगे भड़काना चाहती है पार्टी August 14, 2026
  • ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद August 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021