• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लोगों को बर्बाद कर रहा है किसान आंदोलन, जानिये- कैसे 500 से अधिक परिवार हैं संकट में

  • September 4, 2021
लोगों को बर्बाद कर रहा है किसान आंदोलन, जानिये- कैसे 500 से अधिक परिवार हैं संकट में
  • दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर दुकानदार दो वर्ष से बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। पहले कोरोना संक्रमण की वजह से दुकानें बंद रहीं और अब सिंघु बार्डर पर कब्जा करके बैठे पंजाब के कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की वजह से।

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर (टीकरी, शाहजहांपर, सिंघु और गाजीपुर) पर किसानों का धरना प्रदर्शन 9 महीने बाद भी जारी है।  उधर, दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर दुकानदार दो वर्ष से बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। पहले कोरोना संक्रमण की वजह से दुकानें बंद रहीं और अब सिंघु बार्डर पर कब्जा करके बैठे पंजाब के कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की वजह से। अड़ियल रवैया अपनाकर नौ माह से लोगों के रास्ते में बाधक बनकर बैठे प्रदर्शनकारियों की वजह से दुकानदारों व उनके परिवार के सामने खाने के भी लाले पड़ने लगे हैं।

सिंघु बार्डर पर 90 में से 85 दुकानें अस्थायी रूप से बंद हो चुकी हैं। इनमें से सात दुकानदार यहां से दुकान खाली करके जा चुके हैं। यहां पर काम करने वाले या दुकानदारों पर आश्रित 500 से ज्यादा लोगों की जीविका पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यहां पर रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करने वाले भी यहां से जा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों की वजह से केवल दुकानदारों पर नहीं, बल्कि उनके परिवार व कर्मचारियों पर भी असर पड़ रहा है। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले दुकानदारों के बच्चे अब नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में जाने लगे हैं।

बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने को हुए मजबूर

तीन बच्चों का निजी स्कूल से नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में भेजने को मजबूर हुए दुकानदार बिट्टू ने बताया कि दुकान का 15 हजार रुपये किराया है। नौ माह से कुछ काम नहीं हो पाया है। पैसों की वजह से घर में भी रोज झगड़े होते हैं। पहले बच्चों के लिए रोज खाने का सामान लेकर जाता था, लेकिन नौ माह से मुश्किल से पांच बार ही कुछ खाने का सामान ले जा पाया हूं।

उन्होंने बताया कि जमीन लेने के लिए कुछ रुपये एडवांस दिए थे, लेकिन अब वहां भी रुपये फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने यहां पर कब्जा जमा लिया है। जब वह सुबह घर से अपनी दुकान पर जाते हैं तो भी प्रदर्शनकारी उन्हें रोक लेते हैं। उन्हें दुकान पर जाने के लिए प्रदर्शनकारियों की अनुमति लेनी पड़ती है।

 

Post navigation

Prev
Next
Rahul Gandhi ने साधा निशाना, बोले- अमित शाह, गृह सचिव को FIR के आदेश देने पड़े

Rahul Gandhi ने साधा निशाना, बोले- अमित शाह, गृह सचिव को FIR के आदेश देने पड़े

  • August 22, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल… कई इलाकों में जलभराव और हाईवे पर थमी रफ्तार

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल… कई इलाकों में जलभराव और हाईवे पर थमी रफ्तार

  • August 22, 2026
‘झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे’, BJP का राहुल गांधी पर तंज

‘झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे’, BJP का राहुल गांधी पर तंज

  • August 22, 2026
मां सोनिया की किताब पर भावुक हुए राहुल, ‘प्रियंका और मैं ही जानते हैं कि…’

मां सोनिया की किताब पर भावुक हुए राहुल, ‘प्रियंका और मैं ही जानते हैं कि…’

  • August 22, 2026
‘भारत में है राजनीतिक स्थिरता’, PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन

‘भारत में है राजनीतिक स्थिरता’, PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन

  • August 22, 2026
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम

  • August 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • Rahul Gandhi ने साधा निशाना, बोले- अमित शाह, गृह सचिव को FIR के आदेश देने पड़े August 22, 2026
  • दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल… कई इलाकों में जलभराव और हाईवे पर थमी रफ्तार August 22, 2026
  • त्योहारों से पहले चीनी बेलगाम, सरकार बोली-एथनॉल वजह नहीं August 22, 2026
  • ‘झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे’, BJP का राहुल गांधी पर तंज August 22, 2026
  • मां सोनिया की किताब पर भावुक हुए राहुल, ‘प्रियंका और मैं ही जानते हैं कि…’ August 22, 2026
  • ‘भारत में है राजनीतिक स्थिरता’, PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन August 22, 2026
  • UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम August 22, 2026
  • विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की कर रही तैयारी August 21, 2026
  • ‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार…’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह August 21, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों  की बैठक August 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021