UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम

उत्तर प्रदेश में नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल की गई है. राज्य में 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है. इन नेताओं में सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई बड़े नेताओं को सुरक्षा कवच दिया गया है. इनके अलावा भी लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

इसमें प्रदेश सरकार के 11 मंत्री भी बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वालों में शामिल हैं. मंत्री संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर और अपर्णा यादव को भी बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है. इनके अलावा स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई नेताओं को सुरक्षा जैकेट मिली है.

यूपी चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार द्वारा नेताओं की सुरक्षा को यह फैसला लिया गया है. पहले चरण में 8 और दूसरे चरण में 44 नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है. इसके अलावा यूपी में 98 नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा भी प्रदान की गई है.

बता दें कि सुरक्षा हेडक्वार्टर की तरफ से हर साल बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद की जाती है. इन जैकेट्स को अलग-अलग श्रेणियों में तैनात सुरक्षाकर्मियों और नेताओं के लिए बनाया जाता है. जवानों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी जरूरत के हिसाब से यह जैकेट पहनी जाती है. इस बार यह जैकेट उन नेताओं को भी दी जा रही है जिन्हें के पास सुरक्षा है.

98 नेताओं को मिली सुरक्षा

यूपी के 98 नेताओं को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. इसमें Y से लेकर Z तक की सुरक्षा शामिल है. इस बीच इन्हीं में से 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी जा रही है. इसी संख्या को देखते हुए सिक्योरिटी हेडक्वार्टर ने जैकेट की व्यवस्था की है. फिलहाल सुरक्षा हेडक्वार्टर की तरफ से नेताओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया जा रहा है.

Leave a Reply