दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल… कई इलाकों में जलभराव और हाईवे पर थमी रफ्तार

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल-कूल… कई इलाकों में जलभराव और हाईवे पर थमी रफ्तार

नई दिल्ली।  दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के से ही मौसम बदला हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत आसपास के शहरों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।

कई दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सुबह-सुबह बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है।

जलभराव से परेशानी

उधर, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश होने से कुछ इलाकों में पहले की तरह जलभराव हो गया है। वहीं, हाईवे समेत कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमने से जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

बता दें कि तेज बारिश के कारण आज सुबह हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस दौरान हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।

तापमान में आई गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और हवाओं के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौमस विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में शनिवार को बारिश की संभावना जताई थी।

Leave a Reply