• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, राज्‍य में भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद, 12वीं का Exam स्थगित

  • April 15, 2021
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, राज्‍य में भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद, 12वीं का Exam स्थगित
Haryana board Examination
  • काेरोना के बढ़ते मामलों के कारण हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्‍य में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद कर दी गई हैं। इसके साथ ही 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी स्‍थगित कर दी गई है। 12वीं परीक्षा की तिथि बाद में घोषित होगी।

चंडीगढ । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद होने के बाद हरियाणा सरकार ने भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी सी 10वीं की परीक्षाएं रद कर दी हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चर्चा की, जिसके बाद 10वीं की परीक्षाएं रद करने का फैसला लिया गया। 12वीं की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। इन पर एक जून को अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

अधिकारियों से फीडबैक के बाद हरियाणा सरकार ने लिया केंद्र सरकार की तर्ज पर फैसला

केंद्र सरकार ने बुधवार को देश भर में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद कर दी थी और 12वीं की परीक्षाएं 30 मई तक स्थगित की थी। उम्मीद की जा रही थी कि हरियाणा सरकार भी इसी तरह का फैसला लेगी, लेकिन ऐसा करने से पहले शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना का असर बढ़ता जा रहा है। यह बच्चों को अपनी चपेट में ज्यादा ले रहा है। इसलिए अभिभावकों की चिंता को समझते हुए किसी तरह का रिस्क लेना उचित नहीं है।

आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मिलेंगे 10वीं के बच्चों को अंक, 12वीं की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

शिक्षा अधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार पर मंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि कोरोना का असर बच्चों पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने बच्चों व अभिभावकों के हित में सही कदम उठाया है। इसलिए हरियाणा को भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद कर देनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) के आधार पर स्कूल 10वीं के बच्चों का रिजल्ट जारी करेंगे। यदि किसी बच्चे को इस असेसमेंट पर आपत्ति है और वह संतुष्ट नहीं है तो स्थिति सामान्य होने के बाद वह 10वीं की परीक्षा दे सकता है। अन्यथा 10वीं के सभी बच्चों को अगली क्लास के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ही 12वीं की परीक्षा से जुड़े सवाल पर कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार की तर्ज पर हमने इन परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एक जून को केंद्र सरकार ने बैठक बुलाकर अगला निर्णय लेने की बात कही है। हम भी जल्दी बैठक कर 12वीं की परीक्षाओं पर कोई निर्णय लेंगे। बता दें कि 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 22 अप्रैल से आरंभ होनी थी और 15 मई तक चलनी थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल से आरंभ होकर 17 मई तक आयोजित की जानी थी।

 दिनचर्या में पढ़ाई का समय तय करें बच्चे

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बच्चों को सलाह दी है कि वह अपने घरों में रहकर पढ़ाई से कतई दूर न रहें। उन्हें निरंतर अपनी पढ़ाई प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए। बचे हुए सलेब्स को दोहराना चाहिए। वरना उनकी पढ़ने की आदत पर असर पड़ सकता है। कंवरपाल गुर्जर के अनुसार बच्चे अपने पूरे दिन की दिनचर्या सेट कर लें और उसी में पढ़ाई का समय निश्चित कर लें। इससे उनका रूटीन नहीं टूटेगा और वह किताबों के बेहद नजदीक रहेंगे।

 पिछले साल नहीं हुई 10वीं की विज्ञान और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की हर वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में औसतन साढ़े तीन लाख और ढ़ाई लाख विद्यार्थी बैठते हैं। पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षा में तीन लाख 37 हजार 691 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से दो लाख 18 हजार 120 उत्तीर्ण हुए एवं 32 हजार 501 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। 87 हजार 70 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षा में 64.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

10वीं की परीक्षा में छात्राओं ने ही बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 69.86 रहा और 60.27 प्रतिशत लड़के पास हुए। लड़कियों ने लड़कों से 9.59 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत देकर बढ़त हासिल की। नारनौंद (हिसार) की ऋषिता ने 500 में से 500 अंक लाकर टाप किया था। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विज्ञान और वैकल्पिक विषयों के पेपर नहीं हो पाए थे। इन विषयों के औसत अंक के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया था।

 

 

Post navigation

Prev
Next
Ketan Agarwal murder: CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया न्याय का भरोसा, Ujjwal Nikam बनेंगे स्पेशल प्रॉसिक्यूटर

Ketan Agarwal murder: CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया न्याय का भरोसा, Ujjwal Nikam बनेंगे स्पेशल प्रॉसिक्यूटर

  • June 26, 2026
‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’; मीरजापुर में बोले ब्रजेश पाठक

‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’; मीरजापुर में बोले ब्रजेश पाठक

  • June 26, 2026
गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

  • June 26, 2026
‘सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी…’, राम मंदिर चोरी मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा बयान

‘सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी…’, राम मंदिर चोरी मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा बयान

  • June 26, 2026
अजय राय का दावा, ‘कांग्रेस के दबाव में राम मंदिर चढ़ावा मामले में हुई FIR, बड़े जिम्मेदारों…’

अजय राय का दावा, ‘कांग्रेस के दबाव में राम मंदिर चढ़ावा मामले में हुई FIR, बड़े जिम्मेदारों…’

  • June 26, 2026
केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया निकली साजिश की मास्टरमाइंड, तीसरी कोशिश में प्रेमी संग रची हत्या

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया निकली साजिश की मास्टरमाइंड, तीसरी कोशिश में प्रेमी संग रची हत्या

  • June 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • Ketan Agarwal murder: CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया न्याय का भरोसा, Ujjwal Nikam बनेंगे स्पेशल प्रॉसिक्यूटर June 26, 2026
  • ‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’; मीरजापुर में बोले ब्रजेश पाठक June 26, 2026
  • ”जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा…”, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान June 26, 2026
  • गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश June 26, 2026
  • ‘सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी…’, राम मंदिर चोरी मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा बयान June 26, 2026
  • अजय राय का दावा, ‘कांग्रेस के दबाव में राम मंदिर चढ़ावा मामले में हुई FIR, बड़े जिम्मेदारों…’ June 26, 2026
  • केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया निकली साजिश की मास्टरमाइंड, तीसरी कोशिश में प्रेमी संग रची हत्या June 26, 2026
  • दिल्ली से लद्दाख तक तुरंत बैठेगी कोर्ट, सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, ‘9 केंद्र शासित प्रदेशों में…’ June 26, 2026
  • सिख गुरुओं के कथित अपमान पर धर्मेंद्र प्रधान का भगवंत मान पर हमला, नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग June 26, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा तेज, नैतिक जिम्मेदारी तय होने के संकेत June 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021