• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID-19 in UP: दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव समेत 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित

  • April 14, 2021
COVID-19 in UP: दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव समेत 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित
Second Phase of Corona Virus Spread in UP
  • COVID-19 in UP कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अप्रैल में हर दिन नए संक्रमित मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बन रहा है। देश में बुधवार को भी जो 24 घंटे की रिपोर्ट आई है वह भी डराने वाली।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सात दिन में रोज करीब दो हजार नए संक्रमित सामने आने से प्रदेश में स्थिति बेहद विकराल होती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी भी बुधवार को इसके संक्रमण की चपेट आ गए हैं।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अप्रैल में हर दिन नए संक्रमित मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बन रहा है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी जो बीते 24 घंटे की रिपोर्ट आई है, वह भी बेहद डराने वाली है। 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव केस एक लाख 11,835 हैं। इनमें 51190 होम आइसोलेशन यानी घर में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। 1,646 प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब इस मामले में सिर्फ महाराष्ट्र से ही पीछे है। मंगलवार को 18021 नए संक्रमित मिले थे। कोरोना वायरस संक्रमण से प्रदेश में अब तक 9,376 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 73 जिलों में 100 से अधिक संक्रमित हैं। इसमें से 36 जिले ऐसे हैं, जहां अब संक्रमितों की संख्या 500 से ज्यादा है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 20,510 नए मामले सामने आए हैं। 4,517 लोग डिस्चार्ज हुए और सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 है। अब तक 9,376 लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक प्रदेश में 3,73,84,344 सैंपल की जांच की गई है। प्रदेश बेहद ही भयावह स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 2,10,121 सैम्पलों की जांच की गई थी। इनमें 90 हजार सैंपल की जांच आरटीपीसीआर से की गई। प्रदेश में अब संक्रमण की रफ्तार सात गुना की गति से बढ़ रही है। वर्ष 18 सितंबर 2020 को प्रदेश में 68,235 संक्रमित थे इसके बाद लगातार छह महीने तक कम हुए। मार्च के पहले हफ्ते में करीब 1,700 ही एक्टिव केस थे। इसके बाद मार्च के दूसरे हफ्ते से नए संक्रमण ने जो रफ्तार पकड़ी वह अब बेहद ही गंभीर बन गई है। अब अप्रैल के दूसरे हफ्ते में एक्टिव केस की संख्या की संख्या 95,980 पहुंच गई है। करीब 68 हजार बीते एक हफ्ते में बढ़े हैं।

महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक एक्टिव केस: उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र के बाद अब सबसे अधिक सक्रिय केस हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण में आई तेजी के चलते सक्रिय केस के मामले में उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में जहां सर्वाधिक 5.64 लाख एक्टिव केस हैं, वहीं यूपी में अब 1,11,835 सक्रिय केस हैं। तीसरे नंबर पर कर्नाटक व चौथे नंबर पर केरल है। इससे पहले महाराष्ट्र के बाद केरल, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान थे। इन सभी को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र के आगे निकलने की होड़ में है

वैकसीनेशन भी तेज : प्रदेश में अब तक 83,49,009 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। इनमें से 13,93,075 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘राहुल गांधी को दोबारा लॉन्च करने के लिए अराजकता फैला रहे’, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

‘राहुल गांधी को दोबारा लॉन्च करने के लिए अराजकता फैला रहे’, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

  • October 6, 2026
विपक्षी दलों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी

विपक्षी दलों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी

  • October 6, 2026
सीएम योगी आज HCLTech के कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ IT सिटी में मनाया जाएगा 10 साल का सफर

सीएम योगी आज HCLTech के कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ IT सिटी में मनाया जाएगा 10 साल का सफर

  • October 6, 2026
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना – ‘साबित हो गया कि…’

फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना – ‘साबित हो गया कि…’

  • October 5, 2026
भदोही के युवाओं की डिग्री पर होगी जिले की पहचान, काशी नरेश विवि की उपाधि- CM योगी

भदोही के युवाओं की डिग्री पर होगी जिले की पहचान, काशी नरेश विवि की उपाधि- CM योगी

  • October 5, 2026
‘थाने का CCTV सार्वजनिक…’, महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा

‘थाने का CCTV सार्वजनिक…’, महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा

  • October 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई? October 6, 2026
  • ‘राहुल गांधी को दोबारा लॉन्च करने के लिए अराजकता फैला रहे’, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला October 6, 2026
  • विपक्षी दलों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी October 6, 2026
  • ओमानी को-पायलट के हमले के बाद इजरायल ने फ्लाईदुबई विमान को मार गिराने की कर ली थी तैयारी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा October 6, 2026
  • ‘तीन नहीं, 403 पर निगाहें’, तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी नहीं उतारेगी सपा? अखिलेश के ट्वीट ने बढ़ाई हलचल October 6, 2026
  • महिला बदसलूकी मामले में रुका प्रोमोशन, बोले ACP विवेक भगत-जांच करो, अभी नहीं चाहिए तरक्की October 6, 2026
  • ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ…’ दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी पर दीपके का तंज October 6, 2026
  • सीएम योगी आज HCLTech के कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ IT सिटी में मनाया जाएगा 10 साल का सफर October 6, 2026
  • यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल October 6, 2026
  • फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना – ‘साबित हो गया कि…’ October 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021