• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

‘सीबीएसई की परीक्षाएं रद हों’ बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र से अपील

  • April 13, 2021
‘सीबीएसई की परीक्षाएं रद हों’ बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र से अपील
  • दिल्ली में भी सीबीएसई की परीक्षा हाेनी है और इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रद की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए। क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।

नई दिल्ली । राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद करने की अपील की है। यह अलग बात है कि सीबीएसई की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि परीक्षाएं तय तारीख पर ऑफलाइन ही करवाई जाएंगीं।  मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि कई राज्य सरकारों के साथ कई देशों ने भी कोरोना के हालात के चलते परीक्षाएं रद की हैं। दिल्ली में भी सीबीएसई की परीक्षा रद्द हाेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रद की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए, क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।

इसके अलावा, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए बैंक्वेट हाल में भी व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल केवल गंभीर मरीजों के लिए रखे जाएंगे। कोरोना की यह लहर बहुत खतरनाक है। बैंक्वेट हाल में भी कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि पहले लोगों ने बढ़-चढ़कर प्लाज्मा डोनेट किया था , आप सभी अगर बीमार हुए हो और अब ठीक हैं तो प्लाज्मा जरूर डोनेट करें। हम सभी को एक परिवार की तरह काम करना है।

यहां पर बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच कई छात्रों और उनके माता-पिता के साथ शिक्षकों ने सीबीएसइ से क्लास 10 और 12 के एग्जाम टालने या रद्द करने की मांग की है, लेकिन सीबीएसई पहले ही साफ कर चुका है कि परीक्षाएं न तो टाली जाएंगी और न ही रद की जाएगी।  इसको लेकर  सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. संयम भारद्वाज (Dr Sanyam Bharadwaj) का बड़ा बयान आया है। सीबीएसई के मुताबिक, तय कार्यक्रम के मुताबिक, जारी की गई डेटशीट के अनुसार ही सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं ऑफलाइन करवाई जाएंगी।

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

  • August 7, 2026
FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

  • August 7, 2026
‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

  • August 7, 2026
‘देश का शिक्षा तंत्र ध्वस्त हो चुका है’, Gen-Z से बोले राहुल गांधी- छात्रों का आंदोलन इसी के खिलाफ

‘देश का शिक्षा तंत्र ध्वस्त हो चुका है’, Gen-Z से बोले राहुल गांधी- छात्रों का आंदोलन इसी के खिलाफ

  • August 7, 2026
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर चंद्रशेखर का हमला, अखिलेश का जिक्र कर पूछा- ‘क्या वो सक्षम नहीं थे?’

मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर चंद्रशेखर का हमला, अखिलेश का जिक्र कर पूछा- ‘क्या वो सक्षम नहीं थे?’

  • August 7, 2026
‘मनमर्जी करना आजादी नहीं’, NSA अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया स्वतंत्रता का असली मतलब

‘मनमर्जी करना आजादी नहीं’, NSA अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया स्वतंत्रता का असली मतलब

  • August 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • महापौर व नगरायुक्त ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा August 7, 2026
  • डीआईजी और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी August 7, 2026
  • उप्र आवास एवं विकास परिषद की परियोजनाओं में व्यापारियों को कमर्शियल एवं आवासीय प्लॉट्स आवंटित करने की मांग August 7, 2026
  • शिव ही मुक्ति का साधन: कालेन्द्रांनद महाराज August 7, 2026
  • बकाया सारा टैक्स जमा कराएं, शत प्रतिशत ब्याज की छूट पाएं August 7, 2026
  • दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम August 7, 2026
  • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप August 7, 2026
  • FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश August 7, 2026
  • ‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी August 7, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और सोसाइटी ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए August 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021