• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक कुएं में गिरे 25 लोग, दो की मौत; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

  • July 16, 2021
मध्य प्रदेश के विदिशा में एक कुएं में गिरे 25 लोग, दो की मौत; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
  • 25 लोगों के कुएं में गिर जाने पर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के ग्राम लाल पठार में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां 30 फीट गहरे कुएं में करीब 25 लोग गिर गए। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘गंजबासौदा में हुई दुर्घटना में अब तक दो लोगों के निधन की दुःखद सूचना मिली है, उनके शव निकाले जा चुके हैं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें। बचावकार्य अभी जारी है, मैं लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूं।’

बताया जाता है कि यहां शाम करीब पांच बजे पानी लेने गए एक बालक संदीप परिहार के कुएं में गिरने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए 50 से अधिक ग्रामीण कुएं के ऊपर लोहे की गर्डर रखकर बनाई गई सीमेंट की स्लैब पर चढ़ गए। उनके वजन से स्लैब भरभराकर टूट गई और करीब 25 ग्रामीण कुएं में गिर गए। कुआं करीब 30 फीट गहरा है, जिसमें 20 फीट तक पानी भरा है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने ग्रामीणों की सहायता से लोगों को निकालना शुरू किया। गुरूवार की रात को पानी भरने के लिए गया एक बच्चा कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो कई लोग उसे निकालने के लिए कुएं पर जा पहुंचे। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं। मैंने संरक्षक मंत्री विश्वास सारंग को वहां पहुंचने का निर्देश दिया है।

इस घटना पर सीएम शिवराज चौहान लगातार रखे हुए हैं नजर

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि सीएम शिवराज चौहान ने डीजीपी और एसडीआरएफ डीजी से बात की है। घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ की टीम बचावकार्य के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना हो गई है। कमिश्नर एवं आईजी भी रवाना हो गए हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा ले रहे हैं और लगातार संपर्क में हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

  • September 22, 2026
जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

  • September 22, 2026
‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

  • September 22, 2026
दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

  • September 22, 2026
अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’

अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’

  • September 22, 2026
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026
  • दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी September 22, 2026
  • अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’ September 22, 2026
  • कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार September 22, 2026
  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021