सरसावा पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार

सरसावा पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातिर चोर एवं जानकारी देते एसपी ग्रामीण।

सहारनपुर। थाना सरसावा  पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 23 अगस्त वादी पवन कुमार पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम सलूनी थाना सरसावा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि मेरे नौकर विजय पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम तेलीपुरा थाना चिलकाना ने उसके घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

एसपी देहात श्री पाठक ने बताया कि थाना सरसावा पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार व उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में मात्र 12 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर विजय उर्फ ब्रजेश पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम तेलीपुरा थाना चिलकाना को ग्राम कलरी से ग्राम इब्राहिमपुर की तरफ आते हुए रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर चोरी किया गया सामान दो अंगूठी पीली धातु, एक अंगूठी सफेद धातु, एक गले का सेट मय झुमकी पीली धातु, गले का सेट मय टाॅप्स पीली धातु, दो कंगन पीली धातु, एक ओम सफेद धातु, तीन जोड़ी पाजेब, दो गुच्छे सफेद धातु, एक तगड़ी चांदी, एक चैन सोने की, एक जोड़ी कडूले चांदी, एक माथे का का टीमा सोने का बरामद कर लिए।

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोर ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद किए गए आभूषणों को अपने मालिक पवन के घर से चोरी किए थे। मैं वहां नौकरी करता हूं। मैने अपने मालिक पवन की पत्नी प्रिया को एक दो बार अलमारी में जेवरात रखते हुए देख लिया था तभी से मेरे मन में जेवरात चुराने की बात आ गई थी। पुलिस ने आरोपी का चोलान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply