पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह ने मान ली हार, बोले-नीरज को बधाई नहीं देंगे
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना की स्नातक सीट से जदयू के नीतीश कुमार के उम्मीदवार नीरज सिंह ने जीत हासिल की है। लेकिन फिलहाल औपचारिक ऐलान होना बाकी है। नीरज कुमार ने अपनी जीत के लिए पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार और निशांत कुमार का धन्यवाद अदा किया और अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है। वहीं, नीरज कुमार ने जदयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जो खुद जमानत पर हैं वो जमानत जब्त की बात कर रहे हैं।” नीरज कुमार ने अनंत सिंह की ही जुबान में कहा, “ए गुंजन मिठाईया ले जाओ रे।”
अनंत सिंह ने मानी हार, जानें क्या बोले
वहीं, नीरज कुमार की जीत के बाद अनंत सिंह ने हार मान ली है और कहा कि जनता मालिक है और भगवान है। हमको समय ही नहीं मिला। हार-जीत तो होता रहता है। हम पार्टी का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि हमको वोट बनाने का समय कम मिला इसलिए हम हारे। हमको पूरे बिहार की जनता प्यार करती है। मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह बार-बार यह दोहराते रहे कि उन्हें पार्टी से नाराजगी नहीं है बल्कि नाराजगी सिर्फ नीरज कुमार से है।
नीरज को बधाई नहीं देंगे-बोले अनंत सिंह
अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, अनंत सिंह ने अपनी हार मान ली है। झल्लाते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हां, हम हार गए हैं। इस चुनाव में जो अपना वोटर बनाते हैं वहीं लोग वोट देते हैं। हमको वोट बनाने का समय नहीं मिला। इसलिए हम हार गए। अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार को जीत की बधाई नहीं देंगे। अनंत सिंह ने कहा,नीरज कुमार दुलारचंद यादव केस को दिल्ली ले गए। इस वजह से उन्हे वहां जाना पड़ा। अनंत सिंह ने कहा, मुझे नीरज कुमार से नाराजगी थी इसलिए मैंने अनुज सिंह को सपोर्ट किया था।
जीत के बाद क्या कहा नीरज कुमार ने
नीरज कुमार ने कहा, “मनुष्य को ईर्ष्या का पात्र बनना चाहिए, दया का पात्र नहीं। मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं और न मेरे पास धनबल है न ही बाहुबल, लेकिन कार्यकर्ता बल हमसे ज्यादा किसी के पास नहीं।” वहीं, विरोधियों पर तंज कसते हुए नीरज कुमार ने कहा, “जो मिठाई विरोधियों ने बनाई थी उनमें नमक था।”
