नागल के ग्राम उमाही कोटा में सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

नागल के ग्राम उमाही कोटा में सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सहारनपुर में सिटी मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते ग्रामीण।

सहारनपुर। ग्राम उमाही कोटा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन आंदोलनकारी के जिला अध्यक्ष नावेद अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उनकी समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्र जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सादिक, वसीम, दिलशाद, अबरार, सेवाराम चैधरी, मेहरबान, मनीष, अशफाक, सुलेमान, उस्मान, गुलबहार, शमशाद, मुरसलीन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply