पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
सहारनपुर में गंगोह के ग्राम बिलासपुर में पीड़ित परिवार से मुलाकात करता सपा का प्रतिनिधिमंडल।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में गंगोह विधानसभा के ग्राम बिलासपुर पहुंच कर शिवानी विश्वकर्मा की मौत के मामले में  पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के निर्देश पर सहारनपुर जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गाँव बिलासपुर पहुचा तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पार्टी स्तर पर हरसम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा चैधरी सलीम अख्तर पिछड़ा, वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा, युवजन सभा प्रदेश सचिव महरुद्दीन एडवोकेट, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष राव मासूम, सहारनपुर नगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी, जिला सचिव शाहिद मंसूरी, आसिफ राणा अल्तमश राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply