महिला सशक्तिकरण के लिए धरातल पर होना चाहिए कार्य: श्वेता सैनी
रामपुर मनिहारान। महिला कांग्रेस कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा एवं उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती त्यागी के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केवल बातें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें धरातल पर कार्य करना होगा। हर महिला को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उसे शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना और जरूरत के समय उसके साथ मजबूती से खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब महिलाएं अपने अधिकारों को समझेंगी और अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए आगे आएंगी, तभी वास्तविक महिला सशक्तिकरण संभव होगा। महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं की आवाज को मजबूती देना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में समान भागीदारी दिलाना है। उन्होंने आगे कहा कि महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र की महिलाओं से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति केवल परिवार की ताकत नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के लिए कार्य करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सीता भारद्वाज, निशात, रुखसार, पूजा, राखी, तृप्ति, नेहा, प्रीति, मोनिका, मयूरी सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
