सपा चीफ अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा? ‘…तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होगा’
कांग्रेस में शुक्रवार (12 जून) को मीडिया से बातचीत में सपा चीफ अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव इन्होंने लूटा है और बिहार के चुनाव में बेईमानी की है, अगर यही लूट और यही बेईमानी उत्तर प्रदेश में हो गई तो इसके बाद भविष्य में कभी चुनाव नहीं होगा.
अखिलेश यादव ने कहा कि ये महिला आरक्षण के साथ डिलिमिटेशन ला रहे थे, ये ऐसी लोकसभाएं बनाना चाहते हैं जिससे विपक्ष के नेता जीत न पाए. ये अपने हिसाब से लोकसभा बनाना चाहते हैं.
