ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राजनीतिक भाषण के दौरान एक समुदाय को दी थी चेतावनी

ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राजनीतिक भाषण के दौरान एक समुदाय को दी थी चेतावनी

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रे टूटकर बिखर गई है। 28 साल पुरानी TMC पार्टी 28 दिन भी अपनी हार नहीं पचा पाई। तृणमूल कांग्रेस के विधायक, सांसद, पार्षद सब भाग रहे हैं। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक ममता के खिलाफ बगावत हो रही है। छोटे बड़े सभी लीडरों में पार्टी छोड़ने को लेकर होड़ मची है। इस बीच ममता बनर्जी पर एक और मुसीबत आ गई है। कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मार्च 2026 में एक राजनीतिक भाषण के दौरान ममता ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई ख़ास समुदाय एकजुट हो जाए, तो इसके दूसरों के लिए गंभीर नतीजे हो सकते हैं। ममता के सार्वजनिक भाषणों का हवाला देते हुए एक व्यापारी ने हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे अब कोलकाता पुलिस ने FIR के तौर पर दर्ज कर लिया है।

अभिषेक बनर्जी से पूछताछ

दूसरी ओर ममता के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी पुलिस ने पहले ही FIR दर्ज की हुई है। अभिषेक बनर्जी के CID ने गुरुवार को पूछताछ की है। फर्जी साइन मामले में गुरुवार को ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी बंगाल सीआईडी के सामने पेश हुए हैं। अभिषेक हाई कोर्ट के आदेश के बाद CID के सामने पेश हुए थे। साढ़े 5 घंटे तक चली पूछताछ के दौरान सीआईडी के अफसरों ने अभिषेक से उनकी डायरी के बारे में भी जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो सीआईडी ने अभिषेक को वो डायरी लेकर आने को कहा था जिसमें विधायकों के साइन होने का दावा किया जा रहा था। अब सीआईडी ने अभिषेक को 14 जून को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। CID के दफ्तर से निकलकर अभिषेक सीधे ममता के घर पहुंचे थे।

पुलिस ने जहांगीर खान की परेड निकाली

इसके अलावा पुलिस ने फलता में टीएमसी नेता जहांगीर खान की परेड निकाली है। जहांगीर खान को हाफ पैंट में फलता की उन सड़कों पर गलियों में घुमाया जहां कभी जहांगीर खान का हुक्म चलता था। बता दें कि जहांगीर खान पर जबरन वसूली, अवैध कब्जे और लोगों को धमकाने के आरोप हैं।

Leave a Reply