अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़के Asaduddin Owaisi, बोले- ‘PM के पास उत्सवों का समय है, निंदा का नहीं!

अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़के Asaduddin Owaisi, बोले- ‘PM के पास उत्सवों का समय है, निंदा का नहीं!

ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक पोत (Commercial Vessel) पर अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद देश में सियासत गरमा गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के पास समारोहों में शामिल होने के लिए तो समय है, लेकिन अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीयों की मौत की निंदा करने का समय नहीं है।ओवैसी ने दावा किया कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नागरिकों और नाविकों की जान की रक्षा करने में बार-बार “विफल” साबित हो रही है।

ओवैसी ने दावा किया कि केंद्र सरकार भारतीय नाविकों और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में काम करने वालों की जान की रक्षा करने में बार-बार ‘‘विफल’’ रही है। ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीयों की जान बचाना सरकार का पहला कर्तव्य है। यह दुखद और व्यथित करने वाला है कि प्रधानमंत्री के पास समारोहों के लिए समय है लेकिन भारतीयों की जान लेने के लिए अमेरिकी सेना की निंदा करने का समय नहीं है।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत के इतिहास में कभी इससे कमजोर सरकार रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि रूस अब भी भारतीयों को सैनिकों के रूप में भर्ती कर रहा है ‘‘जो मारे जा रहे हैं’’ लेकिन सरकार असहाय है। ओवैसी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘सरकार फिल्मों में चीन का नाम लेने या गलवान की लड़ाई दिखाने की अनुमति नहीं देती और अब अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नाविकों के साथ यह हुआ है। एक देश के रूप में हम इससे बेहतर के हकदार हैं। जय हिंद।’’ भारत ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने पिछले चार दिन में ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन वाणिज्यिक पोतों पर हमला किया जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। भारत ने कहा कि उसने इस मामले को अमेरिका के समक्ष सख्ती से उठाया है।

Leave a Reply