यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट

यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ हैं. मानसून के जाने के बाद भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और बारिश की बौछारें देख ने को मिल रही हैं. तो वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में धूप और तेज हवाएं भी चल रही है. सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ी हैं. मौसम विभाग ने आज 9 अक्टूबर को भी सहारनपुर से चंदौली तक प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर शुक्रवार को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वा दोनों में संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इस दौरान गरज चमक और तेज हवाएं भी चलेंगी लेकिन, कहीं कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. नोएडा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व आसपास के तमाम जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा, धूप निकलेगी. कहीं कोई बादल नहीं है.

यूपी में आज कहां होगी बारिश

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, चंदौली और सोनभद्र में आज एक या दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा. कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

11 अक्टूबर तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचण बना हुा है. जिसके चलते छिटपुट बारिश हो रही है. आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की-फुल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती हैं. इन जिलों में IMD ने कोई अलग से भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी हैं. 11 अक्टूबर तक प्रदेश में कही मौसम शुष्क तो कहीं-कहीं बारिश का मौसम रहने का अनुमान हैं.

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश और बूंदाबांदी जैसे गतिविधियों की वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान जताया हैं इसके बाद 3-5 डिग्री तक क्रमिक बढ़ोतरी होगी. बीते 24 घंटों में आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार चला गया. वहीं झांसी, अलीगढ़, फतेहगढ़ और प्रयागराज में काफी गर्म जिले रहे.

Leave a Reply