• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने जुलूस निकालकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

  • December 14, 2020
पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने जुलूस निकालकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित 9 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा व प्रदेश महासचिव आसिम मलिक के नेतृत्व में तल्हेड़ी बुजुर्ग में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नागल-टपरी रोड होते हुए पेपर विश्वकर्मा चौक, चौ. चरणसिंह चौक, स. वल्लभभाई पटेल चौक, घंटाघर होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सौंपा। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानून देश के अन्नदाता किसानों व देशहित में नहीं हैं। तीनों कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम अडानी व मुकेश अम्बानी द्वारा जनता को लूटने के लिए बनाया है।

उन्होंने कहा कि इन काले कानूनों से देश के चंद उद्योगपतियों को लाभ होगा। यह उद्योगपति आम जनता को अपने मनमाने मूल्य पर खाद्यान्न देंगे। प्रदेश महासचिव आसिम मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानून भाजपा की केंद्र सरकार की किसानों के खिलाफ बड़ी साजिश है जिससे देश का किसान केवल मजदूर बनकर रह जाएगा तथा उनकी जमीनों पर उद्योगपतियों का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाने के साथ ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, डा. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, मनरेगा को सीधा खेती से जोडऩे, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित कराने, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, किसानों के सभी कर्ज माफ कराने तथा राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन करने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष नीरज कपिल, समरपाल सिंह, सचिन चौधरी प्रधान, सुशील कुमार, मुलायम सिंह, डा. संजय सिंह, अमित चौधरी, सुभाष शर्मा, अभिषेक चौधरी, अर्जुन सिंह, भूपेंद्र सिंह, स. मोहन सिंह, वली मोहम्मद, मा. शोएब, मंसूर मलिक आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Prev
Next
गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन

गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन

  • September 19, 2026
70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

  • September 19, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन

भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन

  • September 19, 2026
गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार

गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार

  • September 19, 2026
ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा

ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा

  • September 19, 2026
चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021