• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे NDA उम्मीदवार Jagdeep Dhankhar

  • July 18, 2022
Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे NDA उम्मीदवार Jagdeep Dhankhar
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उपराष्ट्रपति पद के राजग उम्मीदवार धनखड़ की साधारण पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए विपक्षी दलों से उनका समर्थन करने की अपील की। नड्डा ने धनखड़ की कृषक पृष्ठभूमि और मुकाम पर पहुंचने के लिए उनके कठिन परिश्रम पर जोर देते हुए उन्हें किसान पुत्र बताया।

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नए उपराष्ट्रपति के लिए आगामी 6 अगस्त को चुनाव होने हैं। ऐसे में राजग-भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विपक्षी दलों ने राजस्थान की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा को अपना साझा उम्मीदवार बनाया है।

अमित शाह से की मुलाकात

राजग के ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि धनखड़ की जमीनी समस्याओं की समझ और संवैधानिक ज्ञान का देश को बड़ा लाभ मिलेगा। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे धनखड़ जी का जीवन जनकल्याण और समाज के उत्थान को समर्पित रहा। धनखड़ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

नड्डा ने विपक्ष से की किसान पुत्र धनखड़ का समर्थन करने की अपील

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को उपराष्ट्रपति पद के राजग उम्मीदवार धनखड़ की साधारण पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए विपक्षी दलों से उनका समर्थन करने की अपील की। नड्डा ने धनखड़ की कृषक पृष्ठभूमि और इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उनके कठिन परिश्रम पर जोर देते हुए उन्हें ‘किसान पुत्र’ बताया। उन्होंने कहा कि धनखड़ पिछले तीन दशक से विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा कर रहे हैं और सफल प्रशासक व क्षमतावान राजनेता साबित हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि धनखड़ का जीवन नए भारत की भावना को व्यक्त करता है क्योंकि अपने लक्ष्यों को हासिल करने में उन्होंने कई सामाजिक और आर्थिक बाधाओं को पार किया है।

धनखड़ को उम्मीदवार बनाने के लिए किसानों ने किया नड्डा का सम्मान

धनखड़ को राजग का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के किसानों ने रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का सम्मान किया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। संभावना है कि धनखड़ की जाट और कृषि पृष्ठभूमि भाजपा को हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कृषक समुदाय से जुड़ने में मदद करेगी।

 

Post navigation

Prev
Next
BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर सियासी घमासान, राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर सियासी घमासान, राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

  • September 14, 2026
राघव चड्ढा समेत AAP छोड़ने वाले सांसदों पर बरसे अरविंद केजरीवाल

राघव चड्ढा समेत AAP छोड़ने वाले सांसदों पर बरसे अरविंद केजरीवाल

  • September 13, 2026
PM Modi-Xi Jinping Meeting: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात में LAC से कारोबार तक कई मुद्दों पर चर्चा

PM Modi-Xi Jinping Meeting: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात में LAC से कारोबार तक कई मुद्दों पर चर्चा

  • September 12, 2026
ब्रिक्स समिट में साझा घोषणापत्र पर बनी सहमति, एकतरफा युद्ध के खिलाफ सभी देश एकजुट

ब्रिक्स समिट में साझा घोषणापत्र पर बनी सहमति, एकतरफा युद्ध के खिलाफ सभी देश एकजुट

  • September 12, 2026
‘जुबान पर काबू रखें’, चुनाव से पहले अखिलेश की कार्यकर्ताओं को नसीहत

‘जुबान पर काबू रखें’, चुनाव से पहले अखिलेश की कार्यकर्ताओं को नसीहत

  • September 12, 2026
CJP नेता सौरव दास मोदी सरकार पर भड़के, बोले- ‘इंस्टाग्राम पर मेरी…’

CJP नेता सौरव दास मोदी सरकार पर भड़के, बोले- ‘इंस्टाग्राम पर मेरी…’

  • September 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी रायबरेली से ही चुनाव क्यों लड़ते हैं? CM मोहन यादव के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार September 14, 2026
  • MPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में उतरी CJP, 24 सितंबर तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम September 14, 2026
  • श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल September 14, 2026
  • BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर सियासी घमासान, राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार September 14, 2026
  • यूपी में आज थमेगी बारिश की रफ्तार, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी उमस September 14, 2026
  • पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर बड़ा एक्शन, 100 को नोटिस; धर्मगुरु ने कहा- डर फैलाना बंद करें September 14, 2026
  • राघव चड्ढा समेत AAP छोड़ने वाले सांसदों पर बरसे अरविंद केजरीवाल September 13, 2026
  • राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिली तो समाज लेगा बड़ा निर्णय: मांगेराम त्यागी September 13, 2026
  • गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व पर निकला विशाल नगर कीर्तन September 12, 2026
  • AI मंथन 2.0 में न्यूराकार्डिया ने दिखाया AI आधारित स्वास्थ्य नवाचार September 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021