अवैध रूप से एलपीजी की रिफिलिंग करते हुए वेन लगी आग, वेन मौक पर जलकर खाक

अवैध रूप से एलपीजी की रिफिलिंग करते हुए वेन लगी आग, वेन मौक पर जलकर खाक
रिफिलिंग करते जली वेन

नकुड 3 जून इंद्रेश। नगर मे अवैध रूप से एलपीजी भरते हुए एक वेन जलकर खाक हो गयी। वेन मे रखा हजारो रूपये का सामान भी जलकर भष्म हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला बंजारान निवासी हफीज अपनी मारूति वेन से गांव के दुकानदारों को सामान की डिलीवरी करने का काम करता था । बुद्धवार को वह नगली रोड के पास वेन मे एलपीजी की रिफिल करवा रहा था। बताया जाता है यहंा वाहनो मे अवैध रूप से एलपीजी भरने का काम किया जाता है। एलपीजी भरते हुए उठी ंिचगारी से वेन मे आग लग गयी। आग इतनी विकाराल थी किसी को कुछ समझने को मौका ही नंही मिला।

आस पास के व्यक्तियों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया पंरतु उन्हे सफलता नंही मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गयी । आग लगने की सूचना के बाद फायर सर्विंस कर्मचारियो व आपूर्ति निरिक्षको को लेकर एसडीएम मौके पर पंहुचे। फायर सर्विस के कर्मचारियो ने बामुश्किल आग पर काबू पाया । उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने मौके पर स्थित एक मकान पर नोटिस चस्पा कर कर ताला लगा दिया ।

Leave a Reply