व्यापारी संवाद कार्यक्रम में टैक्स क्रेडिट से जुड़े नए प्राविधानों के बारे में दी जानकारी

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में टैक्स क्रेडिट से जुड़े नए प्राविधानों के बारे में दी जानकारी
सहारनपुर के नानौता आयोजित संवाद कार्यक्रम में जीएसटी सम्बंधी जानकारी देते राज्य कर विभाग के अधिकारी।

सहारनपुर। राज्य कर विभाग, सहारनपुर द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निवारण एवं कर व्यवस्था को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित विशेष व्यापारी संवाद कार्यक्रम में सहायक आयुक्त हेमन्त कुमार पंकज ने जीएसटी पोर्टल के नवीन फीचर्स, पंजीकरण प्रक्रिया, ई-वे बिल तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े नए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

बुधवार को नानौता स्थित चानन दास धर्मशाला, में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम मेे उपायुक्त राज्य कर अरूणेश कुमार यादव ने कहा कि राज्य कर विभाग व्यापारियों को उत्पीड़न मुक्त एवं पारदर्शी व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारियों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देना भी है। सहायक आयुक्त हेमन्त कुमार पंकज ने जीएसटी पोर्टल के नवीन फीचर्स, पंजीकरण प्रक्रिया, ई-वे बिल तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े नए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम या बहकावे में न आएं तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं हेल्पडेस्क सेवाओं का उपयोग करें। कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त अरूणेश कुमार यादव ने सभी व्यापारिक संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त हेमन्त कुमार पंकज, वरिष्ठ सहायक गौरव कुमार, वरिष्ठ सहायक अंकुश कुमार सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन लाल किनरा, जिला संयोजक राजीव नामदेव, मुकेश पराशन, अनिल जैन, सरदार अरविंदर सिंह, अरविंद नामदेव, मनोज जैन, हरीश तनेजा, अमित गर्ग, फजल अली, विकास जैन, राहुल अग्रवाल, हार्दिक तनेजा अधिवक्ता सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राज्य कर अरूणेश कुमार यादव ने की।

Leave a Reply