• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Upcoming Web Series & Films: ‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ और ‘साइना’ समेत इस हफ़्ते आएंगी ये फ़िल्में और वेब सीरीज़

  • April 21, 2021
Upcoming Web Series & Films: ‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ और ‘साइना’ समेत इस हफ़्ते आएंगी ये फ़िल्में और वेब सीरीज़
web series review
  • 23 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म साइना आ रही है। यह फ़िल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। साइना बॉलीवुड की पहली फ़िल्म है जो एक महीने से भी कम अंतर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।

नई दिल्ली । इस हफ़्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अहम फ़िल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, कुछ दिलचस्प वेब सीरीज़ भी रिलीज़ हो रही हैं। आइए, आपको बताते हैं कि कौन सी फ़िल्म या वेब सीरीज़ किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

23 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म साइना आ रही है। यह फ़िल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। साइना बॉलीवुड की पहली फ़िल्म है, जो एक महीने से भी कम अंतर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। अमोल गुप्ते निर्देशित साइना बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल की बायोपिक है। फ़िल्म में मानव कौल साइना के कोच के रोल में नज़र आएंगे। इससे पहले परिणीत की द गर्ल ऑन द ट्रेन सिनेमाघरों के बजाए सीधे नेटफ्लिक्स पर आयी थी।

सोनी लिव पर 23 अप्रैल को काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज़ आएगी। इसकी कहानी एक रिपोर्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास एक रहस्मयी कॉल आता है और उसके तार काठमांडू से जुड़े हैं। इस सीरीज़ में अमित स्याल और अक्षा पांडेय मुख्य भूमिकाओं में हैं।

23 अप्रैल को एमएक्स प्लेयर पर हैलो मिनी 3 रिलीज़ हो रही है। इस सीरीज़ में मिनी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। इस सीरीज़ में अनुजा जोशी लीड और मृणाल दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ है। इस सीरीज़ का निर्माण एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और गोल्डी बहल ने किया है।

24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रामप्रसाद की तेरहवीं रिलीज़ हो रही है। यह फ़िल्म पहली जनवरी को सिनेमाघरों में आ चुकी है। सीमा भार्गव पाहवा निर्देशित फ़िल्म पहले 31 मार्च को स्ट्रीम होने वाली थी, मगर किन्हीं कारणों से इसे रिलीज़ नहीं किया गया। पगलैट के साथ समानता के कारण फ़िल्म पिछले दिनों चर्चा में रही थी। पगलैट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गयी थी। रामप्रसाद की तेरहवीं में नसीरुद्दीन शाह समेत कई बेहतरीन कलाकार मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर 25 अप्रैल को वेब सीरीज़ हिज़ स्टोरी रिलीज़ होगी। यह वेब सीरीज़ समलैंगिता के विषय पर आधारित है। सीरीज़ में सत्यदीप मिश्रा, प्रियामणि और मृणाल दत्त मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे।

इनके अलावा 20 अप्रैल को ज़ी5 पर रिलीज़ हुई मैं हीरो बोल रहा हूं वेब सीरीज़ भी देख सकते हैं, जिसमें पार्थ समथान और पत्रलेखा लीड रोल में हैं। यह गैंगस्टर रोमांटिक ड्रामा है। अगर अभी तक नहीं देख सके हैं तो रात बाक़ी है (ज़ी5) और अजीब दास्तांस (नेटफ्लिक्स) भी देखी जा सकती हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं

‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं

  • August 25, 2026
खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

  • July 24, 2026
एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

  • April 28, 2026
आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

  • April 13, 2026
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

  • March 25, 2026
दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

  • March 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पत्नी से तकरार के बीच धू-धूकर जली बाइक, बच्चों के सामने मचा हड़कंप, वीडियो वायरल August 28, 2026
  • JPNIC को निजी हाथों में देने पर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- ‘अपने नाम से JP बेच दिया August 28, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संबोधन से प्रेरित हुए विद्यार्थी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सागर चौधरी की रही विशेष उपस्थिति August 27, 2026
  • मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन August 27, 2026
  • योगी सरकार में सहारनपुर ने विकास की करवट ली: महापौर August 27, 2026
  • श्रावण मास में सभी का कल्याण करते हैं महादेव: कालेंद्रानंद August 27, 2026
  • संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने ग्रामीणों से किया संवाद August 27, 2026
  • माँ शाकुम्भरी विवि ‘खेलो इंडिया संवाद’ का लाइव प्रसारण आयोजित August 27, 2026
  • रक्षा और सम्मान का संकल्प है रक्षाबंधन: नगरायुक्त August 27, 2026
  • अघ्याना मे त्यागी बिरादरी नंही मनाती रक्षाबंधन का पर्व , सैंकडो वर्ष पूर्व हुए रक्तपात को मानते है कारण August 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021