• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Population Control Bill: लोगों का मत बेहद सख्त हो जनसंख्या नियंत्रण कानून, ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से छिने आरक्षण

  • July 30, 2021
UP Population Control Bill: लोगों का मत बेहद सख्त हो जनसंख्या नियंत्रण कानून, ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से छिने आरक्षण
  • UP Population Control Bill 2021 उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग को भेजे गए करीब 8500 सुझावों में अधिकांश ने दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को आरक्षण से वंचित किए जाने से लेकर मताधिकार छीनने की सिफारिशें की हैं।

लखनऊ । प्रदेशवासी और विभिन्न संगठन चाहते हैं कि यूपी में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बन रहा कानून और सख्त हो। उसका दायरा और बड़ा किया जाए। इस बात के गवाह राज्य विधि आयोग को मिले सुझाव हैं। आयोग को भेजे गए करीब 8,500 सुझावों में अधिकांश ने दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को आरक्षण से वंचित किए जाने से लेकर मताधिकार छीनने की सिफारिशें की हैं।

बहुत से लोगों ने स्थानीय निकाय चुनाव (नगर निकाय से लेकर पंचायत चुनाव तक) के साथ ही एमपी व एमएलए के चुनाव को भी इस कानून के दायरे में लाने की पैरवी की है। हालांकि कई सुझाव ऐसे हैं, जिन पर आयोग अपने स्तर से अमल नहीं कर सकता। इसके लिए केंद्र सरकार को कदम उठाने होंगे। फिलहाल आयोग सुझावों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उन पर मंथन कर रहा है। विधिक पहलुओं को भी गहराई से देखा जा रहा है। आयोग अगस्त माह के दूसरे सप्ताह तक उत्तर प्रदेश जनसंख्यक (नियंत्रण, स्थिरीकरण व कल्याण) विधेयक-2021 का प्रारूप सौंपने की तैयारी में है।

राज्य विधि आयोग ने उत्तर प्रदेश जनसंख्यक (नियंत्रण, स्थिरीकरण व कल्याण) विधेयक-2021 का प्रारूप तैयार कर उसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर उस पर लोगों के सुझाव आमंत्रित किए थे। आयोग ने सुझाव देने की समय सीमा 19 जुलाई तय की थी। इस अवधि तक आयोग को करीब 8500 सुझाव मिले हैं। इनमें कई सुझाव एक जैसे भी हैं। आयोग को भेजे गए सुझावों में कई लोगों ने दो के स्थान पर अधिकतम तीन बच्चों के लिए कानून बनाए जाने की बात भी कही है। बहुत से लोगों का यह भी कहना है कि इस कानून को पहले ही लागू कर दिया जाना चाहिए था। इसमें देर हो रही है।

जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में खड़े हुए लोगों ने कानून तोड़ने वालों को राशन तक न दिए जाने की सिफारिश तक की है। आयोग अब सभी सुझावों के व्यवहारिक, विधिक व सामाजिक पहलुओं का भी अध्ययन कर रहा है। कौन से सुझाव कितने प्रतिशत लोगों ने दिया है, इसे भी श्रेणीवार देखा जा रहा है। बताया गया कि 50 से अधिक प्रकार के सुझाव आए हैं। अलग-अलग सुझावों के साथ उनके प्रतिशत तथा उन पर आयोग की टिप्पणी की तालिका भी बनाई जा रही है ताकि उसे भी प्रारूप का हिस्सा बनाया जा सके। आयोग प्रारूप शासन को सौंपेगा, जिसके बाद राज्य सरकार निर्णय लेगी।

ये भी अहम सुझाव

  • दो बच्चे ही पैदा करने वाले मुस्लिम परिवार को कराई जाए मुफ्त हज यात्रा।
  • एक बच्चा ही पैदा करने वाले सभी परिवारों को मिले अतिरिक्त लाभ।
  • दो बच्चों के बजाए तीन बच्चों पर लागू हो कानून।
  • दो बेटियां होने पर मिले तीसरे बच्चे की छूट।
  • दो में से एक बच्चे के दिव्यांग होने पर मिले तीसरे बच्चे की छूट।

आठ हजार से अधिक जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में : जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चर्चाएं शुरू हैं। हालांकि सूबे की आबादी को देखते हुए इस कानून को लेकर अपने सुझाव देने वालों की संख्या बेहद सीमित रही है। आयोग को मिले करीब 8500 सुझावों में आठ हजार से अधिक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया है। वहीं करीब 300 मेल इस कानून के विरोध में भी आए हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान

अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान

  • June 24, 2026
खड़गे परिवार के ट्रस्ट को 100 करोड़ की जमीन आवंटन पर विवाद, BJP ने लगाए गंभीर आरोप, कर्नाटक की सियासत गरमाई

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को 100 करोड़ की जमीन आवंटन पर विवाद, BJP ने लगाए गंभीर आरोप, कर्नाटक की सियासत गरमाई

  • June 24, 2026
‘सत्ता के नशे में हैं भगवंत मान’, वीडियो विवाद को लेकर BJP-कांग्रेस का हमला, CM के इस्तीफे की मांग तेज

‘सत्ता के नशे में हैं भगवंत मान’, वीडियो विवाद को लेकर BJP-कांग्रेस का हमला, CM के इस्तीफे की मांग तेज

  • June 24, 2026
मुजफ्फरनगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कपड़ों से ढका गया ‘शिव चौक’, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुजफ्फरनगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कपड़ों से ढका गया ‘शिव चौक’, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

  • June 24, 2026
‘SIT मतलब शेयर इन थेफ्ट या सेंध इन ट्रस्ट’, अखिलेश यादव ने राम मंदिर जांच पर उठाए सवाल, लखनऊ अग्निकांड पर भी सरकार को घेरा

‘SIT मतलब शेयर इन थेफ्ट या सेंध इन ट्रस्ट’, अखिलेश यादव ने राम मंदिर जांच पर उठाए सवाल, लखनऊ अग्निकांड पर भी सरकार को घेरा

  • June 24, 2026
‘अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट…’, CM मोहन यादव पर जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, पूछे 5 बड़े सवाल

‘अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट…’, CM मोहन यादव पर जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, पूछे 5 बड़े सवाल

  • June 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान June 24, 2026
  • घेर में सो रहे बुजुर्ग पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर घायल, रेफर June 24, 2026
  • कांग्रेस की नीति और नीयत को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: राहत June 24, 2026
  • मजलिस में शिया विद्वानों ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत पर डाली रोशनी June 24, 2026
  • प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा भव्य शरबत वितरण एवं जल सेवा कार्यक्रम संपन्न June 24, 2026
  • जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता June 24, 2026
  • बिहारीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर गौकश पकड़े, अन्य फरार June 24, 2026
  • कामधेनु नगर की सड़कों का प्रस्ताव 15वें वित्त की बैठक में रखें: नगरायुक्त June 24, 2026
  • देहात कोतवाली ने एक गौकश को किया लंगड़ा June 24, 2026
  • अंडर-12 क्रिकेट समर कप का दूसरा दिन:टीमों ने जीते अपने-अपने मैच June 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021