• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन पांच को बलिया में, मंगल पाण्डेय की धरती पर जुटेंगे दिग्गज

  • July 30, 2021
UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन पांच को बलिया में, मंगल पाण्डेय की धरती पर जुटेंगे दिग्गज
  • UP Assembly Election 2022 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जिम्मेदारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय व अभिषेक मिश्र तथा पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय व संतोष पाण्डेय को दी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय हो चुके राजनीतिक दल अब 13 प्रतिशत ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने के लिए सम्मेलन करने में लगें हैं। बहुजन समाज पार्टी ने 23 जुलाई को अयोध्या से अभियान शुरू किया था, अब बारी समाजवादी पार्टी की है।

समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने के लिए कई जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जिम्मेदारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय व अभिषेक मिश्र तथा पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय व संतोष पाण्डेय को दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को बलिया से प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत करेगी।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अब जातियों को अपने पक्ष में करने के लिए डोरे डालने लगे हैं। ओबीसी, दलित व मुस्लिम वोट बैंक के बाद दलों की नजर ब्राह्मण वोट पर है। भाजपा ने कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल किया तो बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मणों को फोकस में रखकर अयोध्या में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया। इसके बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी इसके बाद तेजी दिखाई है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के पांच बड़े ब्राह्मण नेताओं ने बीते दिनों मंथन किया। अब समाजवादी पार्टी पांच अगस्त से मंगल पाण्डेय की धरती माने जाने वाले बलिया से प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरूआत करेगी। सूबे में जातीय सम्मेलन पर रोक के कारण समाजवादी पार्टी भी इसको नया नाम दे दिया है।

समाजवादी पार्टी ने साथ ही तय किया गया कि पार्टी में जहां भी ब्राह्मणों के साथ कोई अत्याचार होगा वहां पर समाजवादी पार्टी के नेताओं को प्रतिनिधिमंडल जाकर उनके पक्ष में खड़ा होगा। यह लोग ब्राह्मण समाज के उत्पीडऩ पर पार्टी की कार्ययोजना तैयार करेंगे। इस बैठक में प्रदेश में ब्राह्मणों के उत्पीडऩ पर अखिलेश यादव ने चिंता जताई। इसके बाद पार्टी ने पांच ब्राह्मण नेताओं की कमेटी बनाई, जो कि आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी। प्रदेश में अब ब्राह्मणों के उत्पीडऩ पर समाजवादी पार्टी फ्रंटफुट पर आ गई है। पार्टी की कमेटी में माता प्रसाद पाण्डेय,मनोज कुमार पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, सनातन पाण्डेय, संतोष पाण्डेय के साथ तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय को रखा गया है।

 

Post navigation

Prev
Next
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान

सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान

  • May 9, 2026
‘अब मैं सबका CM हूं’: शपथ लेते ही Suvendu Adhikari का बड़ा ऐलान, बोले- Bengal का पुनर्निर्माण करेंगे

‘अब मैं सबका CM हूं’: शपथ लेते ही Suvendu Adhikari का बड़ा ऐलान, बोले- Bengal का पुनर्निर्माण करेंगे

  • May 9, 2026
‘भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा…’, शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत

‘भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा…’, शुभेंदु अधिकारी बने CM तो बोले संजय राउत

  • May 9, 2026
चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बढ़ाए बाल! ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान और टोटका का किया जिक्र

चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बढ़ाए बाल! ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान और टोटका का किया जिक्र

  • May 9, 2026
‘हमें तो कंघे की जरूरत…’, ओम प्रकाश राजभर के बाल बढ़ाने वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

‘हमें तो कंघे की जरूरत…’, ओम प्रकाश राजभर के बाल बढ़ाने वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

  • May 9, 2026
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

  • May 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केजरीवाल ने औरंगजेब से की PM मोदी की तुलना, किरेन रिजिजू ने दिया करारा जवाब May 9, 2026
  • बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर का लाइटों के द्वारा भव्य सौंदर्यीकरण May 9, 2026
  • प्रत्येक जिले में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन: चौधरी नीरपाल May 9, 2026
  • महाराणा प्रताप जयंती पर कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस रही सतर्क May 9, 2026
  • 18 को आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे देश-प्रदेश के कांग्रेस नेता: इमरान मसूद May 9, 2026
  • पीजीटी परीक्षा में 34 से 35 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित May 9, 2026
  • देवबंद में जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, पुलिस के सामने हुआ पथराव, लाठीचार्ज में कई घायल May 9, 2026
  • लालवाला प्रकरण में रविवार को देवबंद पहुंचेंगे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद May 9, 2026
  • शोभित सम-विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईसीटी एकेडमी द्वारा आयोजित आईबीएम स्किल्सबिल्ड इन एडवांस्ड आईटी स्किल्स सर्टिफिकेट कोर्स में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के छात्रों का शानदार प्रदर्शन May 9, 2026
  • पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाईक बरामद की May 9, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021