• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022 2nd Phase Polling: 2017 से अधिक मतदान नहीं,चुनाव आयोग से अंतिम आंकड़े जारी

  • February 15, 2022
UP Election 2022 2nd Phase Polling: 2017 से अधिक मतदान नहीं,चुनाव आयोग से अंतिम आंकड़े जारी
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 2nd Phase Polling उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दूसरे चरण के मतदान में कुल 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 में इस नौ जिलों में कुल मतदान का प्रतिशत 65.53 था। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के अंतिम आंकड़े मंगलवार को जारी किए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दूसरे चरण के मतदान का आधिकारिक प्रतिशत राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जारी किया है। सोमवार को नौ जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ था। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कुल मतदान 64.42 प्रतिशत हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े मंगलवार को जारी किए हैं। दूसरे चरण में कुल 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 में इस नौ जिलों में कुल मतदान का प्रतिशत 65.53 था। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर के 55 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान हुआ था। इस दौरान कई जगह पर झड़प तथा ईवीएम में खराबी के बाद भी मतदाता जोश के साथ उमड़े थे।

सोमवार को सहारनपुर में 71.13, बिजनौर में 65.91, मुरादाबाद में 67.26, संभल में 62.87, रामपुर में 64.26, अमरोहा में 71.98, बदायूं में 59.24, बरेली में 61.67 तथा शाहजहांपुर में 59.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन नौ जिलों में रामपुर तथा मुरादाबाद में ही 2017 के विधानसभा चुनाव से अधिक मत पड़े हैं।

2017 में सहारनपुर में 73.09, बिजनौर में 66.51, मुरादाबाद में 66.76, संभल में 65.48, रामपुर में 63.92, अमरोहा में 73.34, बदायूं में 59.67, बरेली में 62.94 तथा शाहजहांपुर में 61.69 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सोमवार को सर्वाधिक 75.78 प्रतिशत मतदान सहारनपुर के बेहट में हुआ। बेहट ने 2017 के चुनाव का भी रिकार्ड तोड़ा। बिजनौर के नजीबाबाद तथा नगीना में भी बीते चुनाव से मतदान प्रतिशत बढ़ा है। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तथा मुरादाबाद नगर में बीते चुनाव से अधिक मतदाता उमड़े। रामपुर के स्वार, बिलासपुर तथा रामपुर नगर में 2017 से अधिक वोट पड़े। अमरोहा में अमरोहा नगर, बदायूं की बिसौली तथा दातागंज और बरेली के बहेड़ी, बरेली शहर व आंवाला में बीते विधानसभा चुनाव से अधिक मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। पहले दो घंटे में यानी सुबह नौ बजे तक करीब साढ़े नौ प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान में तेजी आई और दोपहर एक बजे तक 39 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। शाम पांच बजे मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर हो गया था। मतदान शाम छह बजे तक चला। कई जिलों के पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें होने के कारण छह बजे के बाद तक चलता रहा।

बरेली की बहेड़ी विधान सभा में 72.60 व मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा में 73.84 व कांठ में 70.40 प्रतिशत वोट पड़े। रामपुर की स्वार में भी 71.53 प्रतिशत मतदान हुआ। सहारनपुर की रामपुर मनिहारान में 70.10 व सहारनपुर में 70.50 प्रतिशत वोट पड़े। देवबंद में भी 70.59 व गंगोह में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। अमरोहा व धनौरा दोनों ही सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण में नौ जिलों के 12,544 मतदान केंद्रों के 23,404 पोलिंग बूथों पर वोट डाले गए। इनमें से 252 आदर्श मतदान केंद्र थे जबकि 127 पिंक बूथ बनाए गए थे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडीआर तिवारी ने बताया कि इस बार एनकोर साफ्टवेयर में मतदान का डाटा जिलों से सीधे अपलोड किया जा रहा है। यह काम पूरी रात चलेगा। ऐसे में मतदान का अंतिम आंकड़ा मंगलवार को जारी किया जाएगा।

1.70 प्रतिशत बदली गईं ईवीएम : दूसरे चरण में 1.70 प्रतिशत ईवीएम में खराबी आई। सुबह माकड्रिल के समय 1.29 प्रतिशत बैलट यूनिट, 0.85 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट व 1.30 प्रतिशत वीवीपैट खराबी आने के कारण बदली गईं। इसके बाद मतदान के दौरान भी 0.41 प्रतिशत बैलट व इतनी ही कंट्रोल यूनिट बदली गईं। इसी प्रकार वीवीपैट भी 1.55 प्रतिशत बदली गईं।

47,615 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट से दिया वोट: दूसरे चरण में 47,615 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट से अपने वोट डाले। कुल चार श्रेणियों 80 वर्ष से अधिक आयु, दिव्यांगजन, अनिवार्य सेवाएं एवं मतदान कर्मियों को कुल 53,319 पोस्टल बैलट दिए गए थे। इनमें से 47,615 मतदाताओं ने ही अपने वोट दिए। इसके अलावा 23,349 सेवा मतदाताओं को भी इलेक्ट्रानिक माध्यम से पोस्टल बैलट भेजा जा चुका है।

पांच मंत्रियों सहित 586 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद : दूसरे चरण के मतदान में पांच मंत्रियों सहित कुल 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। इस चरण में शाहजहांपुर सीट से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना चुनाव मैदान में हैं। बिलासपुर से जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, बदायूं से नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, चंदौसी से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी चुनाव मैदान में हैं। आयुष राज्यमंत्री रहे डा. धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट से सपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं। संभल से सपा के टिकट से पूर्व मंत्री इकबाल महमूद व अमरोहा से पूर्व मंत्री महबूब अली भी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर रूस ने पीएम मोदी को कहा ‘डोयन’, जानें इसका आखिर क्या होता है मतलब

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर रूस ने पीएम मोदी को कहा ‘डोयन’, जानें इसका आखिर क्या होता है मतलब

  • June 11, 2026
यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी विशेष सेल, राज्यपाल ने दिए आदेश

यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी विशेष सेल, राज्यपाल ने दिए आदेश

  • June 11, 2026
“ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल”, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा

“ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल”, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा

  • June 11, 2026
‘जहन्नुम बना देंगे’,अमेरिका के एक्शन से गुस्साया ईरान, कुवैत और बहरीन में US ठिकानों को किया धुआं-धुआं, होर्मुज बंद

‘जहन्नुम बना देंगे’,अमेरिका के एक्शन से गुस्साया ईरान, कुवैत और बहरीन में US ठिकानों को किया धुआं-धुआं, होर्मुज बंद

  • June 11, 2026
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बाद आज से बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बाद आज से बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत

  • June 11, 2026
PM मोदी के रिकॉर्ड पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘जब मैंने पहली बार उनके साथ फोटो खींची तो…’

PM मोदी के रिकॉर्ड पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘जब मैंने पहली बार उनके साथ फोटो खींची तो…’

  • June 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर रूस ने पीएम मोदी को कहा ‘डोयन’, जानें इसका आखिर क्या होता है मतलब June 11, 2026
  • सामाजिक त्रासदी से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ेगी योगी सरकार, उठाए गए ये कदम June 11, 2026
  • यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी विशेष सेल, राज्यपाल ने दिए आदेश June 11, 2026
  • “ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल”, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा June 11, 2026
  • ‘जहन्नुम बना देंगे’,अमेरिका के एक्शन से गुस्साया ईरान, कुवैत और बहरीन में US ठिकानों को किया धुआं-धुआं, होर्मुज बंद June 11, 2026
  • दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बाद आज से बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत June 11, 2026
  • देहात इलाकों में बिजली कटौती पर भाकियू का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन June 10, 2026
  • सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा June 10, 2026
  • जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- कांग्रेस के धोखे के बाद… June 10, 2026
  • पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने किया हवन-पूजन June 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021