बिना सर्जरी के भी संभव है वाल्वुलर हार्ट डिजिज का उपचार: डा. सुधांशु
सहारनपुर। फोर्टिस हास्पिटल मोहाली से आए वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉ. सुधांशु बुडाकोटी न कहा कि अब वाल्वुलर हार्ट डिजिज का इलाज सर्जरी के बिना भी सम्भव है। उन्हांेने कहा कि वाल्व में क्लीपिंग लगाकर उसका इलाज किया जाता है।
डा. सुधांशु आज जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित वैज्ञानिक गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हार्ट मे लीडलैस पेसमेकर लगाए जाते हैं, जिसमें बैट्री की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में जब बाईपास सर्जरी या स्टेन्ट डालना, बहुत मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में इन्ट्रा वैसकलर लिथोट्रिपसी के जरिए स्टेन्ट डाला जाता है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि नई तकनीक के आने वाल्वुलर हार्ट डिजिज का इलाज बहुत आसान हो गया है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से कहा कि गरीब मरीजों का ध्यान रखे। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. कलीम अहमद ने किया।
इस मौके पर डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. रेणू शर्मा, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. पूनम कुमार, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. रिकी चैधरी, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. पूनम मखीजा, डॉ. विनिता मल्होत्रा, डॉ. शशिकांत सैनी, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. महेश चन्द्रा, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. विक्रम सिंह पुण्डीर, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सऊद हसन, डॉ. अजय कुमार जैन, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. रविन्द्र राणा, डॉ. सुशान्त शर्मा, डॉ. अजय सिकरवार, डा. के. के मक्कड़ आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
