गुलाटी सर्वसम्मति से चुने गए सहारनपुर टू व्हीलर आटो पार्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

गुलाटी सर्वसम्मति से चुने गए सहारनपुर टू व्हीलर आटो पार्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
सहारनपुर में सहारनपुर टू व्हीलर आॅटो पाट्र्स एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल  महानगर इकाई की आयोजित बैठक में सहारनपुर टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया जिसमें गगन गुलाटी के अध्यक्ष, मुस्तजाब अली को महामंत्री एंव मनीष सहगल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनाया गया। रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में व्यापारिक हितों की रक्षा और ठूव्हीलर ऑटो पार्ट्स व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को सहारनपुर टूव्हीलर ऑटो पार्टस व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सर्वसम्मति से सहारनपुर टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया जिसमें संरक्षक जसपाल सिंह बत्रा, अध्यक्ष गगन गुंलाटी, महामंत्री मुस्तजाब अली, कोषाध्यक्ष मनीष सहगल, संयोजक राजवीर सिंह बत्रा को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व्यापार मण्डल अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। एसोसिएशन के गठन से न केवल व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा, बल्कि व्यापार के विस्तार में भी मदद मिलेगी। इस दौरान व्यापार मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियों में मुख्य रूप से महामंत्री पुनीत चैहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, युवा चेयरमैन दीपक खेड़ा, युवा अध्यक्ष अनुभव शर्मा, युवा कोषाध्यक्ष विनीत चैहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply