फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शांति भंग के आरोप में नौ आरोपी दबोचे
सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने दो पक्षों में झगड़ा होने की आशंका के चलते शांति भंग के आरोप में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक अमित सोनी व उपनिरी़क्षक शेषपाल सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान प्रथम पक्ष के अब्दुल रहमान पुत्र बाबू, बाबू पुत्र फैय्याज, मोहसिन पुत्र रागिब, समद पुत्र लियाकत, सूफियान पुत्र रागिब निवासीगण ग्राम दातौली मुगल थाना फतेहपुर तथा द्वितीय पक्ष के बाबर पुत्र मंगता, रागिब पुत्र महफूज, आमिर पुत्र मंगता, याकूब पुत्र हसमत निवासीगण ग्राम दतौली मुगल थाना फतेहपुर को पूर्व से पंजीकृत मुकदमें को लेकर आमादा फसाद हो रहे थे। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत दोनों पक्षों को ग्राम दतौली मुगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिसने आरोपियों का बीएनएस की धारा-170, 126, 135 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
