अंबेहेटा मे व्यापारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या, व्यापारियों मे रोष
नकुड 1 जून इंद्रेश। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंबेहेटा पीर दिन दहाडे बदमाशो ने घर मे घुसकर अकेली महिला की गला रेतकर हत्या कर दी । इस बर्बर हत्याकांड से क्षेत्र के व्यापारियांे मे गहरा रोष है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाये।
घटना सोमवार को दुपहर बाद करीब चार बजे की बतायी जा रही है। अंबेहेटा के व्यापारी संजय मिततल कस्बे के मौहल्ला झाबरी मे परिवार के साथ रहते है। सोमवार को उनकी पत्नी पूनम घर मे अकेली थी । दुपहर बाद करीब चार बजे अज्ञात बदमाशों ने घर मे घुसकर अटठावन वर्षीया पूनम का गला रेतकर हत्या कर दी । घर मे एक दो अलमारी खुली हुई पायी गयी। हत्या करने वालो का उददेश्य क्या था पुलिस इसकी जांच कर रही हैं ।
संजयमिततल को घटना के बारे मे पता चला तो वे घर मे पहुचे। घर मे पुनम शव डबल बैड पर पडा था। उनका शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। साथ ही इस जधन्य हत्याकांड का समाचार क्षेत्र मे जंगल की आग की तरह फैल गया। भाजपा के नेता वेदभुषण गुप्ता, नकुड नगरपालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, व्यापारी नेता सोहन गुप्ता, अंबेहेटा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार खुराना, आदेश गुप्ता, आदि घटनास्थल पर पहुचे।
घटना के बाद व्यापारियों मे गहरा रोष है। वेदभुषणगुप्ता ने कहा कि अभी तक सभी व्यापारी अपनेआपको सुरक्षित समझते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जीरो टालरेंस की नीति के चलते व्यापारी सुरक्षित अनुभव करते थे । पंरतु इस घटना से व्यापारियों को गहरा धक्का लगा है। हत्यारो ने व्यापारियों का मनोबल तोडने का प्रयास किया है।
