• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एम्स ऋषिकेश में करेंगे आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

  • October 7, 2021
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एम्स ऋषिकेश में करेंगे आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
  • आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्‍तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वह सुबह 11 बजे एम्‍स ऋषिकेश पहुंचेंगे। यहां वे पीएम केयर्स फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही देशभर में बनें 35 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पीएम केयर्स फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह देशभर में इस फंड से स्थापित 35 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री सेना के हेलीकाप्टर से सुबह 10:45 बजे एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर लैंड करेंगे। हालांकि, प्रशासन की ओर से तत्कालिक परिस्थिति के अनुसार देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री के एम्स ऋषिकेश पहुंचने की शासन और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल और आसपास क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने संभाल ली है। उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रही है। एम्स के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एम्स में पहले से निर्मित हेलीपैड में तीन हेलीकाप्टर के लैंड करने की सुविधा उपलब्ध है। सेना के हेलीकाप्टर यहां लैंडिंग का पूर्वाभ्यास कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों ने यहां व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसी का परिणाम है कि राज्य को आल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, उड़ान योजना से एयर कनेक्टिविटी की मजबूती समेत केदारनाथ पुनर्निर्माण की सौगात राज्य को मिली है। उधर, प्रोटोकाल मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के ऋषिकेश पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अगवानी करेंगे। आक्सीजन प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में सरकार के मंत्रियों के साथ ही पक्ष-विपक्ष के विधायकों, राज्य के सभी सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है।

 

Post navigation

Prev
Next
मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

  • September 23, 2026
‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

  • September 23, 2026
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

  • September 23, 2026
‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

  • September 23, 2026
‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

  • September 23, 2026
SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो

SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला? September 23, 2026
  • SIR विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर’ September 23, 2026
  • मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा September 23, 2026
  • ‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान September 23, 2026
  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय September 23, 2026
  • ‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव September 23, 2026
  • ‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त? September 23, 2026
  • ‘EC ने देशद्रोह का काम किया है…’ SIR खुलासे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना September 23, 2026
  • SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो September 23, 2026
  • SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021