पुलिस के हत्थे चढ़े तीन सटोरिये, सट्टा लगाने की सामग्री, नगदी व अवैध असलाह बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन सटोरिये, सट्टा लगाने की सामग्री, नगदी व अवैध असलाह बरामद
  • सहारनपुर में देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सटोरिए।

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पर्चा सट्टा, पेन, नगदी, दो तमंचे मय कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश अपराधों को नियंत्रित करने एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना देहात कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक एच. एन. सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध शर्मा व उपनिरीक्षक सौरभ कुमार यादव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान तीन शातिर सटोरियों विक्की पुत्र तेजपाल निवासी बुद्ध विहार ग्राम देवला, नीरज पुत्र सोमपाल निवासी पीएनबी बैंक वाली गली रसूलपुर व अंशुल पुत्र भूषण निवासी ग्राम छप्पर छुड़ी थाना नकुड़ को निर्माणाधीन बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पर्चा, पेन, 2310 रूपए की नगदी, रौब गालिब करने के लिए एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस, एक तमंचा 12 बोर मय 10 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों धारा-13 जुआ अधिनियम व 3/25 आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply