शिविर में एनसीसी कैडेट्स को आधुनिक ड्रोन की दी तकनीकी जानकारी
- सहारनपुर में शिविर में कैडेट्स को जानकारी देते एनसीसी अधिकारी।
सहारनपुर। 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आज कैडेट्स को उत्साह एवं अनुशासन के साथ आधुनिक ड्रोन तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई। देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट बेरी जमापुर में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 256 के पांचवे दिन सैन्य प्रशिक्षण सत्र में आधुनिक तकनीक पर विशेष जोर दिया गया।
कैंप कमांडेंट कर्नल नविंदर सिंह मान सेना मैडल, एडम ऑफिसर कर्नल तनय कोठियाल के निर्देशन में 82 यूपी बटालियन मुजफ्फरनगर के हवलदार मेजर प्रवीण ने बताया कि ड्रोन एक मानव रहित विमान है,जो कि कैमरे और जीपीएस से लैस होता है। इसका उपयोग हवाई फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सर्वेक्षण और निगरानी जैसे कार्यों में किया जाता है। आधुनिक युद्ध की प्रणाली तकनीक पर आधारित होने के कारण ड्रोन का बहुत अधिक महत्व बढ़ गया है। इसलिए कैडेट के पाठ्यक्रम में ड्रोन को शामिल किया गया है।
सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस होने के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा परिसर के अंदर वृक्षारोपण कर कैंप एडजुडेंट राजेश कुमार के द्वारा पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में कैडेट्स का आईजीसी एवं आरडीसी हेतु चयन होना है। इसको ध्यान में रखते हुए चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुंडीर, कैप्टन सुभाष चंद्र, कैप्टन डा मनीष कुमार जायसवाल की देखरेख में निर्धारित पाठ्यक्रम का अभ्यास कराया गया। लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, सूबेदार यूबी आले, सूबेदार सतीश थापा, बीएचएम नरेंद्र कुमार, सीएचएम सोहनलाल की देखरेख में एनसीसी कैडेटो ने खेलकूद का अभ्यास करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी की इस अवसर पर सूबेदार नक्षत्र सिंह एवं हवलदार देव सिंह आर्य , हवलदार जसवीर सिंह हवलदार गोविंद थापा आदि उपस्थित रहे। देवभूमि संस्थान के प्रबंधन एवं प्रशासन का कैंप के संचालन में सराहनीय योगदान रहा है।
