ग्रामप्रधानो को प्रशासक बनाना मुख्यमंत्री के कदम को प्रधानो ने सराहा

ग्रामप्रधानो को प्रशासक बनाना मुख्यमंत्री के कदम को प्रधानो ने सराहा
सिरसका ग्राम प्रधान पिंकी बौद्ध

नकुड 1 जून इंद्रेश। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानो का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हे उनकी ग्राम सभाओ का प्रशासक नियुक्त करने पर ग्राम प्रधानो ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

सिरसका की ग्राम प्रधान पिंकी बौद्ध ने कहा कि प्रदेश मे ग्राम प्रचायतो का कार्यकाल पूरा हो गया है। परंतु समय पर चुनाव होने सरकार के समक्ष कुछ परेशानियां आयी तो सरकार ने ग्राम प्रधानो को ग्राम पंचायतो का प्रशासक नियुक्त कर सराहनीय कार्य किया है। इससे ग्राम प्रचायतों मे विकास कार्य निरंतर जारी रह सकेगे। अघ्याना के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि सरकार का निर्णय गांव के प्रति एक सकारात्मक सोच को प्रदर्शित करता है।

राष्टरीय लोकदल के नेता जसमेर सिंह बोद्ध ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्री राम योजना के अंतर्गत मजदूरो को 100 दिन के बजाये 125 दिन की मजदूरी देकर गरीब के हित मे काम किया है। सरकारी कर्मचारी गांव स्तर की समस्याओं को नंही समझ सकते । जबकि ग्राम प्रधान गांव की सभी समस्याओं से अवगत होते हैं । ऐसे मे मुख्यमंत्री ने ग्रामप्रधानो को ही प्रशासक बनाकर ग्राम स्तर पर विकास कार्यो को निंरतर जारी रखने के संकल्प को पूरा किया है।

Leave a Reply