जिला मुख्यालय पर गरजे माकपा कार्यकर्ता

जिला मुख्यालय पर गरजे माकपा कार्यकर्ता
सहारनपुर में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जाते माकपा के पदाधिकारी।

किया विद्युत निजीकरण व मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

सहारनपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा, ने राष्ट्र व्यापी आंदोलन के अर्न्तगत विद्युत निजीकरण, बिजली दरों में वृद्धि तथा स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

जिलाध्यक्ष नवनीत सिंह के नेतृत्व में सीटू एवं माकपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और सरकार की विद्युत नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने, बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर योजना को समाप्त करने की मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि बिजली के निजीकरण और बढ़ती दरों का सीधा असर आम जनता, किसानों एवं श्रमिकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां केवल अंबानी और अडाणी के लिए ही बनाई जा रही है उन्हें आम जनता से कोई सरोकार नहीं है जिस कारण आज हर वर्ग परेशान है। उन्होंने सरकार से जनहित में इन निर्णयों पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में दाऊद खान, सुरेंद्र कुमार, कैलाश चंद, सागर गौतम, चैधरी शिवकुमार राव, सुहेल, गुलजार खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply