नवागत जिला गन्ना अधिकारी से करेंगे गन्ना मूल्य सम्बंध में वार्ता: भाकियू

नवागत जिला गन्ना अधिकारी से करेंगे गन्ना मूल्य सम्बंध में वार्ता: भाकियू
सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते राष्ट्रीय सचिव चै. विनय कुमार।

सहारनपुर। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चै. विनय कुमार ने कहा किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन पूरी तरह से गंभीर है, लेकिन जिला गन्ना अधिकारी का स्थानांतरण होने के कारण वार्ता को स्थगित किया गया है तथा हरिद्वार में आयोजित होेने वाली तीन दिवसीय सम्मेलन में भागेदारी का आह्वान किया।

आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन कार्यालय परिसर में मासिक बैठक में राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार ने बताया कि बजाज व टोडरपुर चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर एक जून का समय दिया गया था, लेकिन इसी बीच जिला गन्ना अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने कारण वार्ता स्थागित कर दिया गया है, नये जिला गन्ना अधिकारी के आने पर ही वार्ता की जायेगी। डिप्टी सीसी का घेराव अगली नियत तिथि को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार चिंतन शिविर 15, 16, 17 व 18 जून को लाल कोठी हरिद्वार में हो रहा है, जिसमें सभी की भागेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। सभा में मंडल अध्यक्ष चैधरी अशोक कुमार, जिला प्रवक्ता चैधरी संजय, पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रघुवीर सिंह, अमित मुखिया बबलू, चैधरी भाग सिंह, चैधरी पहल, युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी, सचिन, श्यामवीर सैनी, सोनू ,मनोज, संजय चैधरी, मूसा प्रधान, सचिन, अरुण राणा, धर्मवीर, प्रवीण, सोनवीर, योगेंद्र, भूरा, प्रेम, ललित  पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply