• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी से तोड़ डाला रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, मुंबई की जीत में राहुल चाहर चमके

  • April 14, 2021
सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी से तोड़ डाला रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, मुंबई की जीत में राहुल चाहर चमके
  • IPL 2021 MI vs KKR कोलकाता के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई को जो जीत मिली उसमें सूर्यकुमार यादव और राहुल चाहर का शानदार योगदान रहा। इनके प्रदर्शन के सामने केकेआर के आंद्रे रसेल व नीतिश राणा का प्रदर्शन फीका पड़ गया।

नई दिल्ली : सूर्यकुमार यादव कितने शानदार बल्लेबाज हैं वो इस बात को लगातार साबित कर रहे हैं। आइपीएल के लीग मैच में उन्होंने केकेआर के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली और उनकी इसी पारी के दम पर मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। मुंबई के लिए सूर्यकुमार के अलावा रोहित शर्मा ने ही 43 रन की पारी खेली जबकि अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद मुंबई की तरफ से राहुल चाहर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लेकर केकेआर की जीत मुश्किल कर दी और इयोन मोर्गन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन ही बना पाई और उन्हें 10 रन से हार मिली।

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

केकेआर के खिलाफ मुंबई के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उन्होंने 36 गेंदोँ पर 2 छक्के व 7 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7वीं बार 50 प्लस का स्कोर बनाया और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने मुंबई के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अब तक छह बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया था। मुंबई के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी अंबाती रायुडू थे जिन्होंने 8 बार ये कमाल किया था।

मुंबई के लिए आइपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज-

8 – अंबाती रायुडू

7 – सूर्यकुमार यादव

6 – रोहित शर्मा

फीके पड़ गए नीतिश राणा और आंद्रे रसेल

मुंबई के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाज नीतिश राणा व गेंदबाज आंद्रे रसेल ने गजब का प्रदर्शन किया। मुंबई के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए नीतिश राणा ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 2 छक्के व 6 चौकों की मदद से 57 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। तो वहीं मुंबई के खिलाफ पहली पारी में आंद्रे रसेल की गेंदबाजी बेहद घातक रही। उन्होंने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की और 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हालांकि केकेआर को 10 रन से हार मिली।

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021