सपा नेताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

सपा नेताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

नकुड [इंद्रेश त्यागी] सपा नेताओ ने सपा के राष्टरीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जरूरतमंदो को वस्त्र वितरण कर राष्टरीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी।

यंहा सपा युवा नेता साहिल खान के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सपा के राष्टरीय अध्यक्ष गरीब व आम जन के हित के लिये काम कर रहे है। सपा के सभी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर उनके लिये दुआए कर र हे है। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिये भी जुट गये है। उन्होने उम्मीद जतायी कि आने वाला समय सपा का होगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष खालिद खान ने सपा के राष्टरीय अध्यक्ष को शुभ कामानाए दी । कहा कि कार्यकर्ता उन्हे अगले वर्ष जीत का तोहफा भी देगे।

Nakud

इस मौके पर सपा नेताओ ने गरीबो को वस्त्र वितरण किये। अलबत्ता कार्यकर्ताओ की भारी भीड के चलते कोरोना गाईडलाईनो का पालन भी नंही हो पाया। अधिकांश कार्यकर्ता मास्क के बिना दिखयी दिये। इस मौके पर अरसलान खान, दिलदार खान, मास्टर असलम, इनाम निजामी, राव जीशान,सदफ ख्वाजा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे