पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी में फेरबदल

- सहारनपुर में पश्चिमी उ.प्र. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा करते जिलाध्यक्ष।
सहारनपुर [24CN] । पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने जिला कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए संदीप सैनी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व अमित मदान को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। पुल खुमरान स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में संदीप सैनी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सुशील काम्बोज को उपाध्यक्ष, राजू पांडेय व वीरेंद्र शर्मा को जिला मंत्री, अमित मदान को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि समीर गुप्ता को कानूनी सलाहकार अपराध व राजकुमार गुप्ता को कानूनी सलाहकार सिविल नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि एकता में ताकत है। हम सब अपने दायित्वों को बड़ी लग्न और मेहनत के साथ निभाने का काम करेंगे। साथ ही व्यापार मंडल को भी मजबूत करने का काम करेंगे। बैठक में मौजूद प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा व्यापारी प्रवीण सैनी को बहादुरी के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया क्योंकि उनके द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी व शैलेंद्र भूषण गुप्ता, प्रदेश मंत्री राजकुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री डा. आदित्य राठी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर, जिला मंत्री पंकज मदनूकी, युवा जिलाध्यक्ष अमित ढींगरा, युवा जिला महामंत्री जौली प्रजापति, युवा जिलाध्यक्ष दिव्यलोक त्यागी, प्रवीण सैनी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पीयूष जैन, नदीम, पंकज, गौरव, सुमित, शकील, विजय, विपिन, सदाकत, मनोज, नीरज, गौरव, मनीष, कमल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
यह भी पढे >> चार लड़कों के साथ घर से भागी लड़की, शादी करने को कोई नहीं था तैयार | 24CityNews