• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Shikshak Parv 2021: शिक्षक पर्व उद्घाटन समारोह शुरू, कई NEP के पहल लांच, PM मोदी का संबोधन शुरू

  • September 7, 2021
Shikshak Parv 2021: शिक्षक पर्व उद्घाटन समारोह शुरू, कई NEP के पहल लांच, PM मोदी का संबोधन शुरू
  • PM Modi on Shikshak Parv 2021 वर्चुअल माध्यम से एनईपी 2020 के अंतर्गत प्रस्तावित कई पहलों को लांच किया गया। इनमें भारतीय सांकेतिक भाषा कोश (ISDL) टॉकिंग बुक्स सीबीएसई का स्कूल क्वालिटी एश्योरेंस एंड असेसमेंट फ्रेमवर्क और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम निष्ठा 3.0 और विद्यांजलि पोर्टल शामिल हैं।

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 7 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षा पर्व का उद्घाटन समारोह की औपचारिक रूप से शुरूआत हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से एनईपी 2020 के अंतर्गत प्रस्तावित कई पहलों को लांच किया गया। इनमें भारतीय सांकेतिक भाषा कोश (ISDL), टॉकिंग बुक्स, सीबीएसई का स्कूल क्वालिटी एश्योरेंस एंड असेसमेंट फ्रेमवर्क और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम निष्ठा 3.0 और विद्यांजलि पोर्टल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पहले शिक्षक पर्व को संबोधित करेंगे। इसमें वे देश भर के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ-साथ पैरेंट्स से भी सुबह 10.30 बजे आनलाइन संवाद करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 7 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षा पर्व का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन के दौरान शिक्षकों के मूल्यवान योगदान का स्मरण किया जाएगा और नई शिक्षा नीति को क्रियान्वयन के अगले स्तर पर ले जाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लाइव संबोधन करेंगे, जिसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर शिक्षा मंत्रालय के ऑफिशियल पेज/हैंडल से सुबह 10.30 बजे से देखा जा सकेगा।

शिक्षक पर्व 2021 का विषय

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी अपडेट के अनुसार वर्ष 2021 में आयोजित किये जाने पहले पहले शिक्षक पर्व का विषय “गुणवत्ता और सतत विद्यालय: भारत में विद्यालयों से ज्ञान प्राप्ति” है। बारह दिनों तक पूरे देश में मनाया जाने वाला शिक्षक पर्व न केवल सभी स्तरों पर शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने, बल्कि देश भर के स्कूलों में गुणवत्ता, समावेशी प्रथाओं और स्थायित्व में सुधार के लिए नवीन तौर-तरीकों को प्रोत्साहित करेगा।

NEP के कई पहल होंगे लांच

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के अनुसार पहले शिक्षक पर्व पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत प्रस्तावित कई पहलों को भी लांच करेंगे। इनमें भारतीय सांकेतिक भाषा कोश (ISDL), टॉकिंग बुक्स, सीबीएसई का स्कूल क्वालिटी एश्योरेंस एंड असेसमेंट फ्रेमवर्क और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम निष्ठा 3.0 और विद्यांजलि पोर्टल शामिल हैं।

  • भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश (ISDL) – ज्ञान के सार्वभौमिक डिजाइन के अनुरूप श्रवण बाधितों के लिए ऑडियो और अंतर्निहित पाठ सांकेतिक भाषा वीडियो।
  • टॉकिंग बुक्स – नेत्रहीनों के लिए बोलने वाली ऑडियो किताबें।
  • CBSE QA फ्रेमवर्क – सीबीएसईकी स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और आकलन रूपरेखा।
  • निष्ठा 3.0 – निपुण भारतके लिए ‘निष्ठा’ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम।
  • विद्यांजलि पोर्टल – विद्यालय के विकास के लिए शिक्षा स्वयंसेवकों/ दाताओं/ सीएसआर योगदानकर्ताओं की सुविधा के लिए।

 

Post navigation

Prev
Next
‘STF नहीं, स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला; फर्जी एनकाउंटर और जातीय भेदभाव के लगाए आरोप

‘STF नहीं, स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला; फर्जी एनकाउंटर और जातीय भेदभाव के लगाए आरोप

  • August 31, 2026
CJP के 5 सितंबर के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, कहा- ‘शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से व्यवहार की उम्मीद’

CJP के 5 सितंबर के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार, कहा- ‘शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से व्यवहार की उम्मीद’

  • August 31, 2026
SCO समिट में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात, युद्ध के बीच अहम बनी बैठक; ऊर्जा से लेकर कनेक्टिविटी तक चर्चा

SCO समिट में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात, युद्ध के बीच अहम बनी बैठक; ऊर्जा से लेकर कनेक्टिविटी तक चर्चा

  • August 31, 2026
केशव मौर्य के CM बनने के बयान पर सपा-कांग्रेस का तंज, बोलीं- ‘हिम्मत है तो चेहरा घोषित करवाइए’

केशव मौर्य के CM बनने के बयान पर सपा-कांग्रेस का तंज, बोलीं- ‘हिम्मत है तो चेहरा घोषित करवाइए’

  • August 31, 2026
‘महंगा पड़ेगा देश का अपमान’, न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे के अनादर पर भड़के रिजिजू

‘महंगा पड़ेगा देश का अपमान’, न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे के अनादर पर भड़के रिजिजू

  • August 31, 2026
उत्तराखंड में भड़काऊ भाषण मामले में मौलाना मुफ़्ती मुजीब पर केस, CM धामी बोले- ‘नफरत की कोई जगह नहीं’

उत्तराखंड में भड़काऊ भाषण मामले में मौलाना मुफ़्ती मुजीब पर केस, CM धामी बोले- ‘नफरत की कोई जगह नहीं’

  • August 29, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पिलखनी स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास में कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा August 31, 2026
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को समुचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग August 31, 2026
  • स्वास्थ्य योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें अधिकारी: सीडीओ August 31, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने सील्ड गोदाम का किया निरीक्षण August 31, 2026
  • बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों के कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था August 31, 2026
  • पीएनबी करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने से हड़कंप, करीब 7.40 करोड़ के गबन का आरोप August 31, 2026
  • महापौर ने किया नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ August 31, 2026
  • सहारनपुर मंडल को मिला पहला सरकारी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेटररू विमला वाई August 31, 2026
  • मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में दबोचा एक शातिर गौकश August 31, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना August 31, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021