• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नौगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

  • June 16, 2021
नौगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी
  • आतंकी ठिकाने की घेराबंदी करने के बाद देर रात तक दोनाें ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका भी दिया परंतु आतंकियों ने जवाब में गोलीबारी जारी रखी। आज सुबह तड़के सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

श्रीनगर : श्रीनगर शहर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में नाैगाम वागूरा में छिपे दो से तीन आतंकियों में से सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया गया है। अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। गत मंगलवार देर रात विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एसओजी, सेना और सीआरपीएफ जवानों द्वारा चनाए गए तलाशी अभियान के दौरान वागूरा में इन आतंकियों की घेराबंदी की गई थी।

आतंकी ठिकाने की घेराबंदी करने के बाद देर रात तक दोनाें ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका भी दिया परंतु आतंकियों ने जवाब में गोलीबारी जारी रखी। आज सुबह तड़के सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी के मारे जाने के बाद गोलीबारी का सिलसिला रूक गया है। अभी तक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने अन्य आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

आपको बता दें कि पुलिस को मंगलवार की शाम को चला था कि था कि आतंकियों का एक दल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए श्रीनगर में घुसने की फिराक मे है। पुलिस को पता चला था कि यह आतंकी लालचौक से करीब 12 किलोमीटर दूर वागूरा, नौगाम में देखे गए हैं। पुलिस ने उसी समय सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर उन्हेंं पकडऩे के लिए एक अभियान चलाया। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब जब जवान वागूरा में घेराबंदी करते हुए आगे बढऩे लगे तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर गोली चला दी। जवानों ने भी खुद को बचाते हुए उन पर जवाबी फायर किया। इसके साथ ही वहां मुठभेड़ शुरू हो गई।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों की संख्या दो से तीन हो सकती है। आतंकी एक मकान में छिपे हैं। उन्हेंं सरेंडर कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह लगातार फायरिंग कर रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
सत्य निकेतन हादसा: 19 साल के अर्पित की मौत के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला, कॉर्निया करेगा किसी की जिंदगी रोशन

सत्य निकेतन हादसा: 19 साल के अर्पित की मौत के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला, कॉर्निया करेगा किसी की जिंदगी रोशन

  • September 8, 2026
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और दिल्ली सरकार को नोटिस

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और दिल्ली सरकार को नोटिस

  • September 7, 2026
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 6 की मौत, 12 रेस्क्यू; CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 6 की मौत, 12 रेस्क्यू; CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

  • September 7, 2026
‘नाराज फूफाओं’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- ‘मलबे में बच्चे, और इन्हें…’

‘नाराज फूफाओं’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- ‘मलबे में बच्चे, और इन्हें…’

  • September 7, 2026
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- ‘आने वाले वक्त में…’

पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- ‘आने वाले वक्त में…’

  • September 7, 2026
सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 6 की मौत: मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी; PG में रहते थे DU के छात्र

सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 6 की मौत: मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी; PG में रहते थे DU के छात्र

  • September 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अखिलेश यादव बोले- समाज की भलाई के लिए हो AI का इस्तेमाल, BJP पर लगाया नकारात्मक राजनीति का आरोप September 8, 2026
  • सत्य निकेतन हादसा: 19 साल के अर्पित की मौत के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला, कॉर्निया करेगा किसी की जिंदगी रोशन September 8, 2026
  • संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- ‘मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन…’ September 8, 2026
  • ‘ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और…’, 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन? September 8, 2026
  • सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘हादसे से पहले बचाव नहीं, बाद में दिखावा’ September 8, 2026
  • सत्य निकेतन हादसे के बाद सहमे छात्रों के लिए कॉलेजों ने खोले दरवाजे, रात में 72 विद्यार्थियों ने ली शरण September 8, 2026
  • मस्जिद प्रकरण पर सहारनपुर में दिनभर चला सियासी हाईवोल्टेज ड्रामा September 7, 2026
  • यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन की तकनीकी समिति के चेयरमैन बने प्रो. संदीप गुप्ता September 7, 2026
  • सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान September 7, 2026
  • कलेक्ट्रेट परिसर में मिले कुएं की पुरातत्व विभाग ने की जांच September 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021