• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Sadhna Gupta : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

  • July 9, 2022
Sadhna Gupta : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन
  • Wife Of Mulayam Singh Yadav Sadhna Gupta Passed Away यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन गुड़गांव मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था ईलाज फेफड़े में इंफेक्शन के चलते हुई मौत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी वहीं पर भर्ती थे। साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। उनकी पार्थिव देह को लखनऊ लाया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इनके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तो मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के बेटे हैं। साधना गुप्ता भी समाजवादी पार्टी की राजनीति में पहले काफी सक्रिय थीं। मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद औरैया के विधनू की निवासी साधना गुप्ता ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी। उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी विधानसभा चुनाव ने पहले भाजपा की सदस्यता ली थी।

कौन थीं साधना गुप्ता

मुलायम सिंह यादव ने अपनी पहली पत्नी व अखिलेश यादव की मां मालती देवी की मृत्यु के बाद 23 मई 2003 को साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था जो उनसे उम्र में 20 साल छोटी थीं। मुलायम सिंह और साधना गुप्ता तो मुलायम सिंह की मां के कारण करीब आए। मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी बीमार रहती थीं। उनका लखनऊ के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज में जब इलाज कराया गया तो साधना ने एक नर्स के तौर पर उनकी देखभाल की। यहां मुलायम साधना से काफी प्रभावित हुए और धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी। साधना गुप्ता की भले अपने सौतेले बेटे अखिलेश यादव से बहुत अच्छी नही बनती थी लेकिन वह पति के भाई शिवपाल यादव को बहुत मानती थीं।

 

Post navigation

Prev
Next
बिहार में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, बीजेपी कोटे से मंत्री पद की रेस में ये नाम शामिल

बिहार में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, बीजेपी कोटे से मंत्री पद की रेस में ये नाम शामिल

  • May 7, 2026
पंजाब की लगातार तीसरी हार, काम नहीं आया कूपर कोनोली का तूफान, SRH प्लेऑफ के करीब

पंजाब की लगातार तीसरी हार, काम नहीं आया कूपर कोनोली का तूफान, SRH प्लेऑफ के करीब

  • May 7, 2026
यूपी में आगरा-लखनऊ समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आगरा-लखनऊ समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

  • May 7, 2026
यूपी में चुनाव के बीच सपाइयों को अखिलेश यादव ने दी नसीहत, कहा- ‘निवेदन है कि…’

यूपी में चुनाव के बीच सपाइयों को अखिलेश यादव ने दी नसीहत, कहा- ‘निवेदन है कि…’

  • May 7, 2026
शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर स्तब्ध हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- ‘चुनाव नतीजों के आधार पर…’

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर स्तब्ध हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- ‘चुनाव नतीजों के आधार पर…’

  • May 7, 2026
नकुड पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफतार कर लाखों रूपयें की स्मैक बरामद की

नकुड पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफतार कर लाखों रूपयें की स्मैक बरामद की

  • May 6, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • क्या आपने देखी X पर प्रधानमंत्री मोदी की नई DP? जवानों की वीरता को किया है सलाम May 7, 2026
  • बिहार में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, बीजेपी कोटे से मंत्री पद की रेस में ये नाम शामिल May 7, 2026
  • पंजाब की लगातार तीसरी हार, काम नहीं आया कूपर कोनोली का तूफान, SRH प्लेऑफ के करीब May 7, 2026
  • यूपी में आगरा-लखनऊ समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम May 7, 2026
  • यूपी में चुनाव के बीच सपाइयों को अखिलेश यादव ने दी नसीहत, कहा- ‘निवेदन है कि…’ May 7, 2026
  • ‘BJP करेगी गुंडों की सफाई’, पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी May 7, 2026
  • शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर स्तब्ध हुईं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- ‘चुनाव नतीजों के आधार पर…’ May 7, 2026
  • नकुड पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफतार कर लाखों रूपयें की स्मैक बरामद की May 6, 2026
  • विजय ने 112 MLA का समर्थन पत्र सौंपा, राज्यपाल बोले, 118 विधायक लाइए, कल कैसे शपथ लेंगे थलापति May 6, 2026
  • ‘बर्खास्त करो, नहीं दूंगी इस्तीफा’, जिद पर अड़ीं ममता नए विधायकों से बोलीं- पहनो काले कपड़े May 6, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021