• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

रोहित शर्मा को नहीं मिलेगा विराट कोहली जितना वक्त, सामने बड़ी चुनौती पर ना होगा इस धुरंधर का साथ

  • November 10, 2021
रोहित शर्मा को नहीं मिलेगा विराट कोहली जितना वक्त, सामने बड़ी चुनौती पर ना होगा इस धुरंधर का साथ
  • विराट को जब नियमित कप्तान बनाया गया था तब उनपर कोई दबाव नहीं था। उनको पूरा वक्त मिला था अपने आप को कप्तान के तौर पर स्थापित करने के लिए। लेकिन रोहित के अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ही कप्तान के तौर पर चुना गया है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। उम्मीद के मुताबिक रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई। विराट कोहली ने टी20 विश्व कप से पहले ही इस फार्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। दिग्गजों का मानना है कि यह एक सही फैसला है और वह टीम इंडिया के आइसीसी ट्राफी के सूखे को खत्म कर सकते हैं।

रोहित को टी20 टीम की कप्तानी को मिल गई लेकिन साथ ही उनके सामने ऐसी चुनौती आई है जिसको निभाना आसान नहीं होने वाला। कोहली ने अब तक आइसीसी ट्राफी नहीं जीत पाने दर्द सहा और इसी कलंक के साथ उनकी टी20 कप्तान के तौर पर विदाई हुई। कमाल की बात यह है कि रोहित को कप्तानी इसी वजह से दी गई है। उनके उपर दबाव ज्यादा रहने वाला है।

jagran

रोहित को नहीं मिलेगा विराट जितना वक्त

 

विराट को जब नियमित कप्तान बनाया गया था तब उन पर कोई दबाव नहीं था। उनको पूरा वक्त मिला था अपने आप को कप्तान के तौर पर स्थापित करने के लिए। लेकिन रोहित को अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ही कप्तान के तौर पर चुना गया है। कप्तानी दिए जाने से पहले ही दिग्गजों ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि रोहित भारत को आइसीसी ट्राफी दिला सकते हैं।

रोहित के पास अनुभव लेकिन धौनी नहीं

 

जब विराट को कप्तान बनाया गया तब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तानी छोड़ बतौर खिलाड़ी टीम में खेलने का फैसला लिया था। उनके होने से विराट को काफी मदद मिलती थी बल्कि रोहित खुद भी सलाह देने के लिए मौजूद होते थे। इस मामले में रोहित उतने लकी नहीं क्योंकि धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अगर विराट के फैसले इतने ही सही साबित हो रहे होते तो उनको कप्तानी छोड़ी की जरूरत ही क्या होती।

jagran

आइपीएल का अनुभव आएगा काम

रोहित ने बीसीसीआइ की टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस को कप्तानी में पांच बार खिताब दिलाया है। साल 2013 में पहली बार टीम ने खिताब भी रोहित की कप्तानी में ही जीता था। आइपीएल में नजदीकी मुकाबलों में रोहित ने कमाल की कप्तानी की है। फाइनल मुकाबलों में वह दबाव में आने पर भी सटीक फैसले लेने की क्षमता रखते हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

  • September 28, 2026
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज खुलेंगे सभी बैंक September 28, 2026
  • थप्पड़ कांड पर भड़के राहुल गांधी, बोले – ‘ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि…’ September 28, 2026
  • ‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, 4 घंटे टैक्सी चलाओ’, ब्रजेश पाठक के बयान पर सियासी घमासान September 28, 2026
  • दिल्ली-NCR में सितंबर की सबसे सर्द रात, 21 डिग्री पहुंचा तापमान; आज कैसा रहेगा मौसम? September 28, 2026
  • हिरासत से छूटे CJP नेता आशुतोष रांका, बोले- ‘असम पुलिस की कार्रवाई अवैध थी’ September 28, 2026
  • विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड September 28, 2026
  • फरीदाबाद में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत, आज सुबह ही बाहर निकाला गया था September 28, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए September 26, 2026
  • बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज September 26, 2026
  • सहारनपुर पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम September 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021