फरीदाबाद में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत, आज सुबह ही बाहर निकाला गया था

फरीदाबाद में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत, आज सुबह ही बाहर निकाला गया था

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को बचाने के लिए करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने सोमवार सुबह करीब 4 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर बचाव दल ने काफी मशक्कत की। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई घंटे तक अभियान चलाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply