यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा है और सर्दी की ओर बढ़ रहा है. इन दिनों सुबह और शाम के समय अच्छी खासी ठंड महसूस हो रही है, हालांकि दिन के समय धूप निकलने पर मौसम सामान्य हो जाता है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते पूर्वांचल यूपी के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज मौसम शुष्क रहेगा, कहीं कोई गरज-चमक या बारिश होने के आसार नहीं हैं. लेकिन सुबह शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होगा. प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और दिन के समय खिली-खिली धूप निकलेगी. जिससे दिन के समय मौसम सामान्य रहेगा.

यूपी में फिर से बरसेंगे बादल

शनिवार को भी प्रदेश के दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क ही रहेगा, कहीं कोई बदलाव के आसार नहीं है. यूपी में 27 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं. हालांकि 24 अक्टूबर के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. लेकिन, यूपी में इसका असर 28 अक्टूबर को देखने को मिलेगा. इस दौरान पूर्वांचल के इस कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है,

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज मौसम साफ़ रहेगा और दिन के समय धूप निकलेगी. हालांकि ग्रामीण क्षेत्र और खुले इलाकों में सर्द मौसम एहसास रहेगा. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं नोएडा-गाजियाबाद में भी आज मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन हवा में नमी की वजह से इन जिलों की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. ग़ाज़ियाबाद में आज एक्यूआई 323 पहुंच गया जो बेहद ख़राब श्रेणी की हवा मानी जाती है.

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है.

Leave a Reply