बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज

बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज

सहारनपुर। अवैध खनन और खनन सामग्री के ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहे तीन डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया।

एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद पुलिस की ओर से अवैध खनन के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चिलकाना पुलिस ने थाना प्रभारी अक्षय शर्मा और उपनिरीक्षक रोहताश कुमार के नेतृत्व में दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन डंपरों को बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों डंपरों को खनन सामग्री समेत कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और नियमानुसार सीज कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों के दस्तावेज और खनन सामग्री से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की।

 

Leave a Reply