• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

रविशंकर प्रसाद का ट्विटर पर निशाना, कहा- अमेरिकी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों को मानने होंगे भारतीय कानून

  • July 1, 2021
रविशंकर प्रसाद का ट्विटर पर निशाना, कहा- अमेरिकी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों को मानने होंगे भारतीय कानून
  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्विटर ने उनके खाते को अमेरिकी कॉपीराइट अधिनियम के तहत ब्लॉक कर किया लेकिन इसे भारत में कानून का भी ख्याल रखना चाहिए जहां ये काम कर रहा है पैसा कमा रहा है।

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मोंको भारत के कानून मानने ही होंगे जहां वे जबर्दस्त कारोबार कर रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आप भारत में काम करते हो, आप भारत में अच्छा पैसा कमाते हो, लेकिन आपका रुख यह होगा कि मैं अमेरिका के कानूनों का पालन करूंगा..यह कतई स्वीकार्य नहीं है। आपको भारत के संविधान और भारतीय कानूनों के प्रति जवाबदेह होना होगा।’ केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए ये बातें कही।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रमुख इंटरनेट मीडिया कंपनियों से जवाबदेही की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि ट्विटर ने उनके खाते को अमेरिकी कॉपीराइट अधिनियम का नाम ले कर रोक दिया था। उन्होंने कहा कि उसे भारत के कानून का भी तो ध्यान रखना चाहिए, जहां वह काम कर रही है और पैसे कमा रही है।

प्रसाद ने इंडिया ग्लोबल फोरम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ट्विटर ने पिछले हफ्ते उनके खाते को एक घंटे तक बंद कर दिया। ऐसा अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम के तहत चार साल पहले की गई एक शिकायत को लेकर किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आप अमेरिका के डिजिटल कॉपीराइट अधिनियम को लागू करने जा रहे हैं, तो आपको भारत के कॉपीराइट नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि वाट्सएप के भारत में 53 करोड़, फेसबुक के 41 करोड़ और ट्विटर के 1.8 करोड़ यूजर्स हैं।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आप यह नहीं कह सकते कि मेरे इस पूरे रुख का नियमन अमेरिकी कानून के एकपक्षीय मूल्याकंन के आधार पर किया जाएगा। उच्च प्रौद्योगिकी की इस भूमिका और लोकतंत्र के बीच एक सुखद समन्वय का कोई समाधान ढूंढ़ना ही होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को भारत में काम करने की आजादी है, लेकिन उन्हें भारतीय संविधान और कानूनों को प्रति जवाबदेह होना होगा।

 

Post navigation

Prev
Next
योगी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज, 6 नए मंत्रियों के नाम पर लग सकती है मुहर

योगी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज, 6 नए मंत्रियों के नाम पर लग सकती है मुहर

  • May 10, 2026
केजरीवाल ने औरंगजेब से की PM मोदी की तुलना, किरेन रिजिजू ने दिया करारा जवाब

केजरीवाल ने औरंगजेब से की PM मोदी की तुलना, किरेन रिजिजू ने दिया करारा जवाब

  • May 9, 2026
PM Modi का विनम्र अंदाज, बंगाल की जनता को किया दंडवत प्रणाम, जीता सबका दिल

PM Modi का विनम्र अंदाज, बंगाल की जनता को किया दंडवत प्रणाम, जीता सबका दिल

  • May 9, 2026
निशांत कुमार के बचाव में आए गिरिराज सिंह, कहा- ‘तेजस्वी क्या ही परिवारवाद के आरोप लगाएंगे’

निशांत कुमार के बचाव में आए गिरिराज सिंह, कहा- ‘तेजस्वी क्या ही परिवारवाद के आरोप लगाएंगे’

  • May 9, 2026
बंगाल में BJP के पहले CM बने शुभेंदु अधिकारी, PM मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

बंगाल में BJP के पहले CM बने शुभेंदु अधिकारी, PM मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

  • May 9, 2026
‘हमें तो कंघे की जरूरत…’, ओम प्रकाश राजभर के बाल बढ़ाने वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

‘हमें तो कंघे की जरूरत…’, ओम प्रकाश राजभर के बाल बढ़ाने वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

  • May 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हापुड़: महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने; पत्थरबाजी में 6 घायल May 10, 2026
  • “मेरा 90% काम समाजसेवा, इसलिए चुनाव प्रचार की जरूरत महसूस नहीं होती”, पुणे में बोले नितिन गडकरी May 10, 2026
  • योगी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज, 6 नए मंत्रियों के नाम पर लग सकती है मुहर May 10, 2026
  • केजरीवाल ने औरंगजेब से की PM मोदी की तुलना, किरेन रिजिजू ने दिया करारा जवाब May 9, 2026
  • बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर का लाइटों के द्वारा भव्य सौंदर्यीकरण May 9, 2026
  • प्रत्येक जिले में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन: चौधरी नीरपाल May 9, 2026
  • महाराणा प्रताप जयंती पर कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस रही सतर्क May 9, 2026
  • 18 को आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे देश-प्रदेश के कांग्रेस नेता: इमरान मसूद May 9, 2026
  • पीजीटी परीक्षा में 34 से 35 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित May 9, 2026
  • देवबंद में जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, पुलिस के सामने हुआ पथराव, लाठीचार्ज में कई घायल May 9, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021