BJP की प्रचंड जीत पर रवि किशन का बड़ा बयान, कहा- ‘बंगाल आज जीता नहीं, बल्कि…’

BJP की प्रचंड जीत पर रवि किशन का बड़ा बयान, कहा- ‘बंगाल आज जीता नहीं, बल्कि…’

पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने पश्चिम बंगाल ,असम व पुडुचेरी में प्रचंड जीत पर खासकर के कार्यकर्ताओं को अपना धन्यवाद व्यक्त किया है.

‘बंगाल सालों बाद एक नई सोच पर आजाद हुआ’

पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार चुनावी सफलता पर गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा, “बंगाल आज केवल चुनाव नहीं जीता है, बल्कि सालों बाद एक नई सोच और विकास की राह पर आजाद हुआ है.” उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, बीजेपी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है.

‘जनता विकास, राष्ट्रहित के मुद्दों पर बीजेपी के साथ खड़ी’

उन्होंने आगे कहा कि ‘यह विजय केवल नेताओं की नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की है जिसने दिन-रात मेहनत कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया. एक-एक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है, जिनकी मेहनत आज रंग लाई है’

सांसद ने यह भी कहा कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर स्पष्ट रूप से बीजेपी के साथ खड़ी है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर देश को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेंगी. अंत में उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए बोला कि यह जनादेश जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी भी लेकर आता है, जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा.

Leave a Reply