• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Chunav 2022: लेकर कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया जारी

  • January 21, 2022
UP Chunav 2022: लेकर कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Congress Manifesto 2022 कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लिए आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। केरल के वलसाड से सांसद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं। ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने आज भर्ती विधान कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी किया है। हम उत्तर प्रदेश में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के प्रति कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश के युवा बड़ी संख्या में लगातार रोजगार खो रहे हैं। इसके विपरीत सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। सरकार तो कुछ उद्योगपतियों के हाथ मजबूत करने में लगी है।

 

jagran

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी का यह घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। हमने उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का युवा के लिए तथा भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार प्रदेश में दौरा कर यूपी के नौजवानों से बात की है। सभी बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युवा के साथ हमारा फोकस महिलाओं पर भी हैं। हम तो आठ लाख महिलाओं को नौकरी देंगे। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं में घोटाले तथा धांधली से युवा परेशान है। हम हर जगह पर युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ डेढ़ लाख खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरेंगे। हम 20 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज युवा घोषणापत्र रिलीज कर किया है। हमारी सोच यह है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए हम खोखले वादे नहीं करेंगे। हम इस प्रयास में हैं कि किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है।

कांग्रेस का दावा है कि इस घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए युवा भर्ती विधान शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य का खाका है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- ‘किसी को बदनाम…’

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- ‘किसी को बदनाम…’

  • October 26, 2026
व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, ‘सभी दलों की 2 मांगे हैं’

व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, ‘सभी दलों की 2 मांगे हैं’

  • October 26, 2026
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की कथित टिप्पणी से सियासी बवाल, नितिन गडकरी ने कांग्रेस को घेरा, देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की कथित टिप्पणी से सियासी बवाल, नितिन गडकरी ने कांग्रेस को घेरा, देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी

  • October 26, 2026
राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं! 8 साल पुराने मानहानि मामले में आज सुल्तानपुर कोर्ट सुनाएगी फैसला, खुद होंगे पेश

राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं! 8 साल पुराने मानहानि मामले में आज सुल्तानपुर कोर्ट सुनाएगी फैसला, खुद होंगे पेश

  • October 26, 2026
‘मोदी का बाप भी जाएगा’, प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा

‘मोदी का बाप भी जाएगा’, प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा

  • October 25, 2026
राहुल गांधी ने रैली को लेकर BJP पर कसा तंज, बोले- धन्यवाद, आप ही कर रहे हैं प्रचार

राहुल गांधी ने रैली को लेकर BJP पर कसा तंज, बोले- धन्यवाद, आप ही कर रहे हैं प्रचार

  • October 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली-पटना से बेंगलुरु तक बीजेपी का प्रदर्शन, ‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग October 26, 2026
  • ‘देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां’, राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज October 26, 2026
  • खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, ‘विरोध हो सकता है, लेकिन…’ October 26, 2026
  • सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’ October 26, 2026
  • ‘मां-बाप, बहन-बेटी को…’, खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत October 26, 2026
  • बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- ‘किसी को बदनाम…’ October 26, 2026
  • व्यापारियों ने रामलीला मैदान में रैली का किया विरोध तो खरगे बोले, ‘सभी दलों की 2 मांगे हैं’ October 26, 2026
  • ‘मैं तो खुद पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की बात कह रहा था…’, खरगे के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई October 26, 2026
  • सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- ‘श्रीराम को आत्मसात् करें युवा’ October 26, 2026
  • अखिलेश के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण… October 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021